LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

purnia airport - इंडिगो के बाद इस एयरलाइंस कंपनी ने पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ बिहार में ली इंट्री, आरामदायक सफर का मिलेगा आनंद, जानें किस शहर के लिए होगी पहली फ्लाइट

purnia airport -- बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने से पहले एक और एयरलाइंस कंपनी ने बिहार में इंट्री की है। कंपनी ने पूर्णिया से अपनी सेवा शुरू करने की घोषणा की है।

purnia airport - इंडिगो के बाद इस एयरलाइंस कंपनी ने पूर्णिया
पूर्णिया में स्टार एयरवेज की इंट्री- फोटो : अंकित झा

Purnia - आगामी 15 सितंबर से शुरू हो जा रहे पूर्णिया एयरपोर्ट से इंडिगो के बाद एक एयरलाइंस कंपनी ने विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। देश में महत्वपूर्ण एयरवेज कंपनी में शामिल स्टार एयरवेज ने पूर्णिया से अहमदाबाद के लिए विमान सेवा शुरू करने जा रही  है। 

Diarch GO

स्टार एयरवेज की यह फ्लाइट स्टार एयर के आधुनिक Embraer E175 विमान द्वारा संचालित होगा, जो यात्रियों को आरामदायक उड़ान अनुभव प्रदान करेगी। यह नई उड़ान भारत के पूर्वी क्षेत्र में स्टार एयर की उपस्थिति को मजबूत करेगी और गुजरात व बिहार के बीच कनेक्टिविटी को और बढ़ाएगी। 

NSIT
Nsmch

नई उड़ान की घोषणा करते हुए स्टार एयर की चीफ़ कमर्शियल ऑफिसर, सुश्री शिल्पा भाटिया ने कहा कि पूर्णिया हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है  न केवल हमारे 29वें स्टेशन के रूप में, बल्कि बिहार में हमारी पहली शुरुआत के तौर पर भी है । 

अहमदाबाद और पूर्णिया के बीच यह नई कड़ी व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के अवसर खोलेगी और साथ ही सरकार के रीजनल कनेक्टिविटी मिशन को भी समर्थन देगी। 

स्टार एयर कनेक्टिंग रियल इंडिया की अपनी प्रतिबद्धता के साथ नेटवर्क का विस्तार कर रही है और यात्रियों को सुविधाजनक, किफायती और भरोसेमंद हवाई यात्रा प्रदान कर रही है।

रिपोर्ट - अंकित झा।