LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News: पनोरमा वाले संजीव मिश्रा के घर पहुंचे श्री श्री रविशंकर, किया गया शाही स्वागत, पप्पू यादव ने भी लिया आशीर्वाद

Bihar News: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर पनोरमा ई होम्स स्थित निदेशक संजीव मिश्रा के आवास पर पहुंचे। जहां उनका भव्य स्वागत किया है। संजीव मिश्रा के आवास पर करीब 2 घंटे तक श्री श्री रविशंकर रहे।

Sri Sri Ravishankar
Sri Sri Ravishankar reached Sanjeev Mishra house - फोटो : reporter

Bihar News: आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर ने पूर्णिया में आयोजित "महा सत्संग" के समापन के बाद पनोरमा ई होम्स स्थित निदेशक संजीव मिश्रा के आवास पर पहुंचे। संजीव मिश्रा, कविता मिश्रा और उनके परिवार ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब दो घंटे तक चली इस भेंट के दौरान आध्यात्मिक चर्चा, समाज सेवा और आर्ट ऑफ लिविंग के उद्देश्यों पर विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर श्री मिश्रा के परिवार के अलावे आर्ट ऑफ लिविंग के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

पूर्णिया में आयोजित हुआ महासत्संग

श्री श्री रविशंकर के आगमन से पनोरमा परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। स्थानीय लोगों में भी इस मुलाकात को लेकर काफी चर्चा रही। दरअसल, जिले का प्रसिद्ध रंगभूमि मैदान शनिवार में 8 मार्च को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना, जब आध्यात्मिक गुरु गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के सान्निध्य में एक भव्य महासत्संग का आयोजन हुआ। अपने अमृत वचनों से उन्होंने पूर्णिया के लोगों को आध्यात्मिक प्रेरणा दी। इस दौरान मधुर भजनों की गूंज से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति का एहसास हुआ।

राज्य अतिथि के रूप में पहुंचे गुरुदेव

गुरुदेव श्री श्री रविशंकर इस कार्यक्रम में राज्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। यह महासत्संग आर्ट ऑफ लिविंग की विशेष पहल पर आयोजित किया गया, जिसमें आध्यात्मिक गुरु ने शिरकत की। पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी कार्यक्रम में पहुंचे थे।  कार्यक्रम में गण, ज्ञान और ध्यान का यज्ञ भी संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस आध्यात्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में आर्ट ऑफ लिविंग के स्टेट एपेक्स नीलम अग्रवाल और आयोजन के कोऑर्डिनेटर डॉ. अनिल कुमार गुप्ता की अहम भूमिका रही। उन्होंने पूर्णिया वासियों को इस पावन अवसर पर भागीदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और साधुवाद दिया। इस महासत्संग ने पूर्णिया में अध्यात्म और भक्ति की एक नई ऊर्जा का संचार किया, जो लंबे समय तक श्रद्धालुओं के हृदय में बना रहेगा।