LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News : लापता पिता की खोज के लिए शोरूम के सामने धरना पर बैठा बेटा, कहा-नहीं हुई कार्रवाई तो करेंगे आत्मदाह...

Bihar News : लापता पिता की खोज के लिए बेटा धरना पर बैठ गया. परिजनों ने कहा की कार्रवाई नहीं हुई तो शोरूम के सामने आत्मदाह करेंगे.....पढ़िए आगे

Bihar News : लापता पिता की खोज के लिए शोरूम के सामने धरना पर
बेटे ने दी आत्मदाह की धमकी - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के कप्तानपाड़ा स्थित एक थ्रेसर के शोरूम में काम करने वाले भूपेंद्र मिस्त्री जो 6 मई से लापता है। लेकिन अब तक उसकी बरामद की नहीं हो पाई है। इसको लेकर आज भूपेंद्र मिस्त्री के पत्नी और परिजन कप्तान पुल पर स्थित असली मनकू शोरूम के आगे आत्मदाह करने के लिए धरने पर बैठ गए। इस बावत भूपेंद्र मिस्त्री के पुत्र ने बताया कि 6 मई से हमारे पिताजी गायब हैं। 

कहा की इस मामले को लेकर हम लोगों ने थाने में आवेदन भी दिया। जिसके बाद कोर्ट के तरफ से एक नोटिस भी आरोपी मुकेश यादव के प्रतिष्ठान पर चिपकाए गया है। जिसमें कहा गया है कि वह जल्द कोर्ट में पहुंचे। मगर अब तक आरोपी मुकेश यादव कोर्ट में पहुंचा और ना ही पुलिस भूपेंद्र मिस्त्री की बरामद की कर पाई है। इसके विरोध में आज भूपेंद्र मिस्त्री के परिजन पेट्रोल केरोसिन और डीजल लेकर प्रतिष्ठा के आगे पहुंच गया है और धरने पर बैठ गए। 

इन लोगों का कहना है की प्रतिष्ठान के मालिक मुकेश यादव का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। उन्होंने पहले भी कई लोगों को बंधक बनाकर रखा है। इन लोगों का कहना है कि मेरे पिताजी को भी बंधक बनाया गया है जिसे अभी तक पुलिस बरामद नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि हम लोग पुलिस से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द हमारे पिताजी को खोजा जाए।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट