LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News : अपराधियों को फर्जी तरीके से कारतूस बेचना दुकानदार को पड़ा महंगा, पुलिस ने किया गिरफ्तार, 90 जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar News : पूर्णिया में अपराधियों को फर्जी तरीके से कारतूस बेचना दूकानदार को महंगा पड़ गया. पुलिस ने आरोपी को भारी मात्रा में जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : अपराधियों को फर्जी तरीके से कारतूस बेचना दुकानद
जिन्दा कारतूस बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से विशाल गन हाउस के संचालक द्वारा फर्जी तरीके से कारतूस बेचने के आरोप में संचालक इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूर्णिया के एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि एसटीएफ पटना की टीम ने हाजीपुर के 5 अपराधियों के पास से कारतूस बरामद किया था। 

यह कारतूस अपराधियों ने पूर्णिया के विशाल गन हाउस से खरीदा था। जिसका प्रमाण भी उसके पास से मिला। जांच के क्रम में पाया गया कि विशाल गन हाउस के लाइसेंसधरी मलिक जगदीश प्रसाद निराला की जुलाई 2024 में मौत हो गई थी। उसके बाद से विशाल गन हाउस का संचालन महबूब खान टोला निवासी इंद्रजीत कुमार कर रहा था। 

Diarch GO

उसने ही हाजीपुर के अपराधियों को कारतूस बेचा था । अपराधियों के पास से 315 बोर के करीब 90 कारतूस बरामद किया गया। उसके साथ ही लाइसेंस बुक भी बरामद किया गया। जांच के दौरान पाया गया कि पूर्णिया के विशाल गन हाउस के मलिक जगदीश प्रसाद निराला के निधन के बाद भी उसका संचालक इंद्रजीत कुमार अवैध तरीके से अपराधियों को गन और कारतूस बेचता था। 

पुलिस ने संचालक इंद्रजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट