LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar News: पूर्णिया में तिरंगे को सलामी , स्वतंत्रता दिवस पर आयुक्त ने कहा- कल से शुरु होगा जमीन विवाद निपटारे का महाअभियान

Bihar News:पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह धूमधाम से मनाया गया।

Salute to the tricolor in Purnia
पूर्णिया में तिरंगे को सलामी- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण किया और जवानों को सलामी दी।

अपने संबोधन में आयुक्त ने जिले में चल रहे विकास कार्यों का विवरण पेश किया। उन्होंने बताया कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं के क्षेत्र में लगातार प्रगति हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि कल से पूरे जिले में जमीन विवाद निपटाने के लिए “महाअभियान” शुरू किया जाएगा।

आयुक्त के मुताबिक, इस अभियान के तहत सरकारी कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जमीन संबंधी शिकायतें सुनेंगे और मौके पर उनका समाधान करेंगे। इस पहल का उद्देश्य लंबे समय से चल रहे भू-विवादों को समाप्त कर लोगों को राहत पहुंचाना है।

समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, स्कूली बच्चे और अधिकारी मौजूद रहे। देशभक्ति गीतों और परेड की शानदार प्रस्तुति ने माहौल को उत्साह और गौरव से भर दिया। तिरंगे की शान में गूंजते नारों के बीच पूरा स्टेडियम स्वतंत्रता और विकास के संकल्प से सराबोर रहा।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट- अंकित कुमार