LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Road Accident: पूर्णिया में सड़क बनी मौत का फंदा, 24 घंटे में पति-पत्नी समेत 5 की जान

पूर्णिया में पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

Bihar Road Accident: पूर्णिया में सड़क बनी मौत का फंदा,  24 घ
पूर्णिया में सड़क बनी मौत का फंदा- फोटो : reporter

Purniya:जिले के मरंगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों का कहर लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के भीतर अलग-अलग घटनाओं में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ताजा मामला बीती रात करीब 1 बजे का है, जब खुश्कीबाग निवासी शंकर ऋषि और उनकी पत्नी मंजू देवी सड़क हादसे में मौत के शिकार हो गए।

परिजनों के मुताबिक, दंपती मामा के यहां श्राद्धकर्म से लौट रहे थे। रात के अंधेरे में जैसे ही उनकी बाइक एनएच-31 से होकर गुजर रही थी, तभी एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि दोनों घटनास्थल पर ही गिर पड़े और उनकी मौत हो गई। वाहन चालक ठोकर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

Diarch GO

इस घटना से पूरा परिवार सदमे में है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर रात होते ही तेज रफ्तार वाहन मौत बनकर गुजरते हैं और प्रशासन इसकी रोकथाम में नाकाम साबित हो रहा है।

मरंगा थाना प्रभारी रूपक कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटे में क्षेत्र में अलग-अलग सड़क हादसों में कुल पांच लोगों की जान जा चुकी है। सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

NSIT
Nsmch

लगातार हो रहे हादसों से स्थानीय लोग आक्रोशित हैं। उनका कहना है कि एनएच-31 पर पुलिस की गश्ती और रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए तो हादसे और बढ़ेंगे। गांव में जगह-जगह लोग सड़क पर गिरे खून और हादसों के मंजर को याद कर दहशत में हैं।

रिपोर्ट- अंकित कुमार