LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

MNREGA FRAUD - RJD विधायक को पता नहीं और परिवार बन गया मनरेगा मजदूर, 4 साल से कर रहे मजदूरी खुलासा होने पर हैरान रह गए विधायक जी

MNREGA FRAUD - मनरेगा में राजद विधायक का परिवार के नाम पर जॉब कार्ड बनाया गया है। साथ ही उनके नाम पर हर महीने पैसे का भुगतान किया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं विधायक ने भी मामले की जांच की मांग की है।

MNREGA FRAUD - RJD विधायक को पता नहीं और परिवार बन गया मनरेग

PURNIA - मनरेगा में भ्रष्टाचार कितने गहरे तक धंसी हुई है। यह फिर से सामने आई है। योजना में गड़बड़ी का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि राजद विधायक की पत्नी को मनरेगा मजदूर बना दिया गया है। न सिर्फ पत्नी का जॉब कार्ड बनाया गया है। बल्कि इन जॉब कार्ड पर कई मनरेगा योजनाओं का मिट्टी भराई कार्य से लेकर पौधारोपण तक दिखा लंबे समय से सरकारी राशि का उठाव किया जा रहा है। अब मामला सामने आने के बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं विधायक ने भी इस पूरे मामले की जांच की मांग की है।

यह पूरा मामला पूर्णिया जिले से जुड़ा है। जहां राजद विधायक सैयद रुकनुद्दीन अहमद की पत्नी नरगिस जहां से लेकर कई रिश्तेदारों के नाम से मनरेगा का जॉब कार्ड निर्गत है। इन सभी के नाम से ना केवल जॉब कार्ड निर्गत है। इस मामला के सामने आने के बाद मनरेगा से जुड़े विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वहीं, इस मामले को लेकर बायसी के राजद विधायक मु. रूकमुद्दीन ने बताया कि इसकी जांच होनी चाहिए कि यह कैसे हुआ और क्यों हुआ।

विधायक की पत्नी  के साथ बहन के नाम पर भी जॉब कार्ड

जानकारी के अनुसार बायसी प्रखंड के मीणापुर पंचायत में बायसी के राजद विधायक के भाई मु. जकीउद्दीन जो वर्तमान में बायसी के उच्च विधायक बैरिया में सरकारी शिक्षक हैं, उनके नाम से भी मनरेगा में जॉब कार्ड निर्गत किया गया है और राशि का उठाव किया गया है। इसके अलावा राजद विधायक की बहन एवं बायसी की पूर्व प्रखंड प्रमुख कैशर जहां के नाम भी जॉब कार्ड निर्गत कर 2024 के दिसंबर माह तक कार्य दिखा राशि का उठाव किया गया है। इसी तरह राजद विधायक के चचेरे भाई मु. सैयद हसनैन एवं नाज फातमा के नाम भी मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड निर्गत किया गया है।

परिवार के नाम पर बैंक खाते में जा रहा पैसा

बायसी के राजद विधायक की पत्नी नरगिस जहां का जाब कार्ड 19 मई 2020 को खोला गया और इनका जॉब कार्ड संख्या बीएच -23-003- 012-00804200- 5286 है। इसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। विधायक के भाई सैयद जकीउद्दीन का भी जॉब कार्ड 19 मई 2020 को खोला गया और इसका जॉब कार्ड संख्या बीएच -23-003- 012-00804200- 5288 है। विधायक की बहन एवं बायसी की पूर्व प्रखंड प्रमुख कैशर जहां का जॉब कार्ड पांच जून 2024 को खोला गया है और जॉब कार्ड संख्या बीएच -23-003- 012-00804200- 7069 है। इसका बैंक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया है। बताया गया इनके खाते में नियमित रूप से पैसे का भुगतान किया गया।

NSIT
Nsmch

पंचायत में बड़े पैमाने पर चल रहा फर्जीवाड़ा

बायसी के मीणापुर पंचायत में फर्जी जॉब कार्ड की भरमार है। इस पंचायत में सात हजार से ज्यादा लोगों के नाम जॉब कार्ड निर्गत किया गया है। कई ऐसे लोगों के नाम भी जाब कार्ड बना दिया गया है, जिन्हें जॉब कार्ड बनाने की कोई जानकारी नहीं हैं लेकिन उनके जॉब कार्ड पर योजना में कार्य दिखा कर राशि का उठाव किया जा रहा है। जांच बाद यहां बहुत बड़े घोटाले का खुलासा हो सकता है।

अधिकारी अंजान, कहा जांच कराएंगे

हैरानी की बात यह है कि प्रखंड में चल रहे गोरखधंधे से अधिकारी भी हैरान है। बायसी प्रखंड के मनरेगा कार्यक्रम अधिकारी रामानुज ने बताया कि विधायक की पत्नी नरगिस जहां, विधायक के भाई सैयद जकीउद्दीन एवं उनकी बहन सह बायसी की पूर्व प्रखंड प्रमुख कैशर जहां के नाम से जॉब कार्ड निर्गत हुआ है। इस जॉब कार्ड के आधार पर रोजगार का सृजन कर राशि का भी उठाव किया गया है। उन्हें भी इस बात की जानकारी मिली है। वे इसको देख रहे हैं।