LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Unfaithful wife!बेवफा सनम! अखबार बेचा, हाड़तोड़ मेहनत की,पढ़ाया -लिखाया, सरकारी नौकरी लगते ही पत्नी ने मारा लात, पड़ोसी के साथ हो गई फुर्र, हर कोई हैरान

Unfaithful wife!एक पति ने अपनी पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए अखबार और सब्जी बेचकर परिवार का खर्चा चलाया। नौकरी लगते हीं पत्नी पड़ोषी के साथ....

Unfaithful wife
बेवफा सनम!- फोटो : social Media

Unfaithful wife! पूर्णिया जिले के केनगर थाना क्षेत्र में एक पति ने अपनी पत्नी को नौकरी दिलाने के लिए अखबार और सब्जी बेचकर परिवार का खर्चा चलाया। पति को उम्मीद थी कि पत्नी की नौकरी लगते हीं  दोनों बच्चों की देखभाल अच्छे तरीके से की जाएगी और घर में सुख-शांति का माहौल बनेगा। यह कभी नहीं सोचा था कि नौकरी मिलने के बाद पत्नी विश्वासघात करेगी और पति और बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ चली जाएगी।यह कहानी उस पति की है जिसने कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी पत्नी को पंचायत शिक्षिका के पद पर नियुक्त कराने में मदद की।

पति ने बताया कि उसने 2008 में शिक्षिका पद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन उस वर्ष उसकी पत्नी का चयन नहीं हो सका। इसके बाद, उसने हाईकोर्ट में मुकदमा दायर किया और 2018 में कोर्ट के आदेश पर उसकी पत्नी को पंचायत शिक्षिका के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान, पति ने अपने परिवार का खर्चा चलाने के लिए सुबह-सुबह अखबार बांटने और दिनभर सब्जी बेचने का काम किया।

हालांकि, हाल ही में यह पता चला कि उसकी पत्नी पड़ोस के एक व्यक्ति, सुनील राम, के साथ फरार हो गई है। पति ने कहा कि उसे न तो अपनी नौकरी की चिंता थी और न ही अपने दो बच्चों की। यह स्थिति उसके लिए अत्यंत दुखदाई रही है, क्योंकि उसने अपनी पत्नी और बच्चों की भलाई के लिए बहुत संघर्ष किया था।

पति ने डीईओ (जिला शिक्षा अधिकारी), डीएम (जिला मजिस्ट्रेट) और बौंसी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पति ने जानकारी दी कि उसकी पत्नी को पड़ोस के एक व्यक्ति और उसके माता-पिता तथा भाई ने मिलकर साजिश के तहत बहकाकर भगा लिया है। तीन दिन बीत जाने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

NSIT
Nsmch

वहीं स्कूल के प्रधानाध्यापक ने जानकारी दी कि तीसरे दिन भी शिक्षिका बिना किसी सूचना के स्कूल नहीं आई। इस मामले की जानकारी विभाग को दी जा रही है। शिक्षिका की लगातार अनुपस्थिति के बारे में विभागीय अधिकारी को सूचित किया जा रहा है।

बहरहाल कभी-कभी व्यक्तिगत संघर्षों और बलिदानों के बावजूद रिश्तों में विश्वासघात हो सकता है। पूर्णिया जिले का यह मामला एक ऐसे पति की कहानी है जिसने अपने परिवार को बेहतर जीवन देने की कोशिश की, लेकिन अंततः उसे धोखे का सामना करना पड़ा।