LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Panorama Public School: दो मार्च को पनोरमा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह,अल्ताफ राजा और अक्षरा सिंह बिखेरेंगी जलवा

सुपौल के छातापुर में स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल अपने 5वें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है। आयोजन रविवार को धूमधाम से मनाया जाएगा।

Panorama Public School
दो मार्च को पनोरमा पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव समारोह- फोटो : Reporter

Panorama Public School: सुपौल के छातापुर में स्थित पनोरमा पब्लिक स्कूल अपने 5वें वार्षिकोत्सव समारोह का भव्य आयोजन करने जा रहा है। यह शानदार आयोजन 02 मार्च, 2025 (रविवार) को धूमधाम से मनाया जाएगा। पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक और समाजसेवी संजीव मिश्रा ने इस बारे में जानकारी दी है।

पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने बताया कि इस विशेष अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह और माननीय मुकेश सहनी की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी। इस आयोजन को यादगार बनाने के लिए तैयारियां जोरों पर हैं।

पनोरमा ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। यह वार्षिकोत्सव केवल एक समारोह नहीं है, बल्कि छात्रों के लिए एक ऐसा मंच है जहां वे अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर सकते हैं और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर एक कदम आगे बढ़ा सकते हैं।

बता दें पनोरमा पब्लिक स्कूल का यह वार्षिकोत्सव एक विशेष अवसर होगा, जिसमें विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। इस समारोह में बॉलीवुड के गायक अल्ताफ राजा और भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री अक्षरा सिंह अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश सहनी उपस्थित रहेंगे।

NSIT
Nsmch

पनोरमा ग्रुप शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, खेल और युवा प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वार्षिकोत्सव विद्यार्थियों के लिए एक ऐसा मंच होगा, जहाँ वे अपनी प्रतिभा को निखार सकेंगे और अपने भविष्य की ओर एक कदम बढ़ा सकेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पास की भी व्यवस्था है।

आज छातापुर में गंगा के किनारे आरती का आयोजन होने वाला है।