LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purina police van accident: पूर्णिया सड़क हादसा! तेज रफ्तार पुलिस वैन ने मचाया कोहराम, एक की मौत, चार घायल

Purina police van accident: पूर्णिया में पुलिस बोर्ड लगी तेज रफ्तार वैन ने पांच लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद शहबाज की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हैं। जानिए पूरी घटना।

Purina police van accident:
पूर्णिया में पुलिस वैन का आतंक!- फोटो : social media

Purina police van accident: बिहार के पूर्णिया शहर में शनिवार (19 जुलाई 2025) को एक तेज रफ्तार पुलिस बोर्ड लगी वैन ने अलग-अलग स्थानों पर पांच लोगों को रौंद डाला, जिससे एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान मोहम्मद शहबाज के रूप में हुई है, जो महबूब खान टोला, बस स्टैंड वार्ड संख्या 13 का निवासी था। इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए वैन का पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद मोहम्मद शहबाज के घर में कोहराम मच गया है।

कैसे हुआ हादसा: चश्मदीदों की जुबानी

घटना सदर थाना क्षेत्र के खुश्कीबाग ओवरब्रिज के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैन की रफ्तार बेहद तेज थी। पहले इस वैन ने टैक्सी स्टैंड रोड पर एक बाइक सवार को टक्कर मारी और भागने की कोशिश में एक टोटो और फिर बाइक को टक्कर मार दी।

इस बाइक पर मोहम्मद शहबाज और उसका दोस्त मोहम्मद अजमल सवार थे। दोनों गुलाबबाग से लौट रहे थे, तभी वैन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान 25 वर्षीय मोहम्मद शहबाज की मौत हो गई। मोहम्मद अजमल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

घायलों की पहचान और वर्तमान स्थिति

दुर्घटना में घायल अन्य लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

जयकृष्ण कुमार, निवासी सुदिन चौक

मोहम्मद अजमल, निवासी लाइन बाजार (शहबाज का साथी)

रितेश कुमार, निवासी खगड़िया

इनमें अजमल की स्थिति नाजुक है और वह ICU में भर्ती है।

मृतक के परिजनों की पीड़ा

मृतक के जीजा मोहम्मद शहजाद और दोस्त बिट्टू ने बताया कि शहबाज किसी जरूरी काम से घर से निकला था और लौटते समय यह हादसा हो गया। शहबाज अपने परिवार का सहारा था और उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

NSIT
Nsmch

प्रशासन की कार्रवाई: जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, डगरूआ थाना पुलिस ने भाग रही वैन को पकड़ लिया है और अब मामले की जांच शुरू कर दी गई है।पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या वैन पर लगा “पुलिस बोर्ड” वास्तविक था या फर्जी?चालक की स्थिति क्या थी – क्या वह नशे में था या बिना प्रशिक्षण के वाहन चला रहा था?वैन किस विभाग या व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है?