LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police - एसपी ने लिया एक्शन, तीन थानेदार और दो एएसआई को किया सस्पेंड, इस मामले में की कार्रवाई

Bihar police - नाबालिग लड़की से रेप के मामले में केस दर्ज करने को लेकर लापरवाही दिखानेवाले दो थानाध्यक्ष और दो एएसआई को निलंबित कर दिया। वहीं एक दूसरे में थानाध्यक्ष को संस्पेंड किया गया है।

Bihar police - एसपी ने लिया एक्शन, तीन थानेदार और दो एएसआई क

Purnia - पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने जिले में  हाल के दिनों में हुए दो बड़े अपराध के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने तीन थानेदार और दो एएसआई को निलंबित  कर दिया है। बताया गया यह कार्रवाई नाबालिग से रेप और परिवार के पांच लोगों को जिंदा जला देनेवाली घटना को लेकर किया गया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग से रेप मामले में कसबा थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी, महिला थानाध्यक्ष सुधा कुमारी, एसआई बबन कुमारी सिन्हा, एएसआई रीना कुमारी को संस्पेंड किया गया है। बताया गया रेप पीड़िता ने 5 जुलाई को कस्बा थानाध्यक्ष को आवेदन दिया था। आवेदन मिलने के बाद भी अजय कुमार अजनबी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पीड़िता थक-हारकर महिला थाना पहुंची। 

एसआई बबन कुमारी सिन्हा को आवेदन सौंपा, लेकिन पीड़िता को वहां भी न्याय नहीं मिला। आखिर में पीड़िता पूर्णिया सिटी टीओपी पहुंची। जहां आवेदन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ।

एसपी ने कराई जांच

मामले की गंभीरता को देखते ‎हुए एसपी ने अपर पुलिस ‎अधीक्षक और सदर एसपीओ-2 को जांच सौंपी। जांच में‎ सामने आया कि महिला थाना में ‎पीड़िता 5 जुलाई को अपनी मां के साथ पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज में महिला ‎थाना परिसर में 13 मिनट तक‎ मौजूद रहीं। मौजूद पुलिस अफसर‎ बबन कुमारी सिन्हा और रीना ‎कुमारी से बात भी की। थानाध्यक्ष‎ सुधा कुमारी उस समय थाना में ही ‎थीं, फिर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। ‎

NSIT
Nsmch

उसके बाद शाम 4:28 बजे ‎पीड़िता और उसकी मां कस्बा थाना पहुंचीं। वहां ‎मुंशी धर्मेंद्र कुमार ने थानाध्यक्ष‎ अजय कुमार अजनबी से‎ मिलवाया। थानाध्यक्ष ने कहा ‎कि मामला सिटी थाना क्षेत्र का है। ‎केस दर्ज कर सिटी थाना भेज देंगे, ‎लेकिन न तो केस दर्ज हुआ, न ही‎कोई मदद दी गई।‎ लापरवाही पर एसपी ने कार्रवाई की है।

इसी तरह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टेटगामा में अंधविश्वास में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में थाना स्तर पर लापरवाही बरती गई। जिसके बाद थानाध्यक्ष उत्तम कुमार को सस्पेंड कर दिया गया।

इन्हें मिली जिम्मेदारी

एसपी ने ज्ञान रंजन को कसबा, आर्या पृथ्वी नायडू को महिला थानाध्यक्ष और सुरुचि शर्मा को अनगढ़ थानाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही अनगढ़ थानाध्यक्ष कुमार कुणाल सौरव को रौटा थानाध्यक्ष और पुलिस केंद्र के सुदिन राम को मुफस्सिल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।