LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police - मूर्दे के नाम पर जारी कर दिया 80 राउंड कारतूस, एसपी स्वीटी सहरावत ने गन हाउस के खिलाफ कर दी बड़ी कार्रवाई

Bihar police - मूर्द के नाम पर कारतूस बेचने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Bihar police - मूर्दे के नाम पर जारी कर दिया 80 राउंड कारतूस

Purnia - खबर पूर्णिया जिले से जुड़ी है. जहां खगड़िया के मृतक के नाम पर पर 80 राउंड कारतूस बेचने के मामले में एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई की है। उन्होंने कारतूस बेचनेवाले विशाल गन हाउस को सील कर दिया है। साथ ही उसका लाइसेंस भी रदद का प्रस्ताव जिलाधिकारी को भेज दिया है। इसके साथ ही इस मामले की जांच के लिए विशाल गन हाउस के संचालक इंद्रजीत कुमार सिंह को रिमांड पर लेने की तैयारी है।

कार्रवाई की पुष्टी करते हुए एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि पुलिस अगले दो दिनों में संचालक को पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। पुलिस ने हाल के वर्षों में विशाल गन हाउस से कारतूस उठाव के मामलों की जांच करने का निर्णय लिया है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि कारतूस वितरण में कितनी गड़बड़ी की गई है।

मृतक के हस्ताक्षर से जारी हुए कारतूस

इस पूरे मामले में बताया गया कि विशाल गन हाउस पर शिकंजा कसने का आधार खगड़िया के एक लाइसेंसधारी के नाम से जुड़ा हुआ है, जो एक वर्ष पूर्व मृत हो चुका है। इस लाइसेंसधारी के नाम पर तीन दिनों में तीन बार कारतूस का उठाव किया गया।

मजदूर के नाम पर मोबाइल नंबर

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि विशाल गन हाउस के उठाव पंजी में मृतक लाइसेंसधारी ने अपना हस्ताक्षर किया है, और उसका मोबाइल नंबर झारखंड के एक मजदूर का निकला है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में तीन ऐसे कारतूस उठाव की पहचान की है, जो फर्जी प्रतीत हो रहे हैं।

NSIT
Nsmch

कुछ दिन पहले हुआ था खुलासा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब एसटीएफ ने हाजीपुर में कारतूस की बिक्री करने वाले अपराधियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान अपराधियों ने बताया कि बेची जा रही कारतूस पूर्णिया के विशाल गन हाउस से ली गई थी। गिरफ्तार अपराधियों ने यह भी बताया कि खगड़िया के लाइसेंसधारी की मृत्यु जुलाई 2024 में हुई थी, जबकि कारतूस का उठाव 27 से 29 जून 2025 के बीच किया गया था।

संचालक को भेजा  गया जेल

हाजीपुर रेल थाना में कारतूस के साथ गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने विशाल गन हाउस के संचालक इन्द्रजीत कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।विशाल गन हाउस पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 16 जुलाई 2025 को थानाध्यक्ष रेल थाना हाजीपुर ने सूचना दी कि 11 जुलाई 2025 को एसटीएफ ने अवैध गोली और अन्य सामान बरामद किया था।

**//