LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar News: पूर्णिया की नई एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाला कार्यभार, अपराध नियंत्रण पर जोर

Bihar News: पूर्णिया जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वीटी सहरावत ने आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा ने औपचारिक रूप से उनके बीच पदभार का हस्तांतरण किया।...

एसपी स्वीटी सहरावत
पूर्णिया की नई एसपी स्वीटी सहरावत ने संभाला कार्यभार- फोटो : reporter

Bihar News: पूर्णिया जिले की नई पुलिस अधीक्षक (एसपी) स्वीटी सहरावत ने आज अपने पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा ने औपचारिक रूप से उनके बीच पदभार का हस्तांतरण किया। कार्यभार ग्रहण से पहले स्वीटी सहरावत को पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। पदभार ग्रहण करने के बाद नई एसपी ने जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को अपनी प्राथमिकता बताया।

Diarch GO

स्वीटी सहरावत ने कहा कि  “पूर्णिया एक बड़ा और पुराना जिला है, और यहां एसपी के रूप में कार्य करना मेरे लिए गर्व की बात है। जिले में अपराध को नियंत्रित करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। विशेष रूप से स्मैक तस्करी और अन्य अपराधों पर कड़ाई से कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने पूर्व एसपी कार्तिकेय शर्मा द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि वह उनके प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए जिले में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी।

NSIT
Nsmch

बता दें कि स्वीटी सहरावत 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं, जो पहले पटना सेंट्रल की सिटी एसपी के रूप में तैनात थीं। उनकी सख्त कार्यशैली और अपराध के खिलाफ त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी ख्याति रही है। दूसरी ओर, तत्कालीन एसपी कार्तिकेय शर्मा को पटना का नया सीनियर एसएसपी नियुक्त किया गया है। पदभार हस्तांतरण के बाद वह पटना के लिए रवाना हो गए।

पूर्णिया, एक सीमावर्ती और संवेदनशील जिला होने के कारण, कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण है। स्वीटी सहरावत की नियुक्ति को जिले में अपराध पर लगाम लगाने और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नई एसपी की अगुवाई में जिले में अवैध गतिविधियों, खासकर स्मैक तस्करी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

रिपोर्ट- अंकित कुमार