LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Pragati Yatra : प्रगति यात्रा में पूर्णिया को मिली कई सौगातें, सीएम नीतीश ने हर घर जल और सोलर स्ट्रीट लाईट योजना का लिया जायजा

प्रगति यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूर्णिया पहुंचे। पटना से हेलीकॉप्टर से वह सीधे मजरा पंचायत स्थित गांव भवानीपुर पहुंचे। हेलीपैड पर आगमन के बाद विभिन्न विभागों के विकास से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण किया।

Pragati Yatra
प्रगति यात्रा में पूर्णिया को मिली कई सौगातें- फोटो : Reporter

Pragati Yatra : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विशेष हेलीकॉप्टर के माध्यम से पूर्णिया के के. नगर प्रखंड के भवानीपुर गांव पहुंचे। जैसे ही मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, वहां उपस्थित महिला कलाकारों ने पारंपरिक झिझिया नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। इसके पश्चात, मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विकास संबंधी स्टॉल का निरीक्षण किया और जीविका दीदियों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने यहां हर घर नल का जल और सोलर स्ट्रीट लाइट योजना का अवलोकन किया। इसके साथ ही, कामाख्या मंदिर परिसर में निर्मित विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन भी किया। इसके बाद, उन्होंने कन्या मध्य विद्यालय मजरा में सोलर रूफ टॉप, पुस्तकालय, +2 कामाख्या उच्च विद्यालय और मनरेगा द्वारा निर्मित खेल मैदान का निरीक्षण किया।

भुटहा मोड़ के निकट प्रस्तावित बाईपास स्थल पर पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां 5 मिनट बिताए। इसके पश्चात, वे सड़क मार्ग से रंगभूमि मैदान की ओर प्रस्थान कर गए। 

सीएम नीतीश ने  रंगभूमि मैदान में स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने स्थानीय खिलाड़ियों से बातचीत की और उन्हें प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही, 41 करोड़ की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पुल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। 

रिपोर्ट-अंकित कुमार