LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar polilce - पूर्णिया की जिम्मेदारी संभालते ही लेडी सिंघम स्वीटी सहरावत ने की नशे के धंधे पर बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ का कफ सिरप किया जब्त

Bihar polilce - पूर्णिया जिले की कमान संभालने के बाद एसपी स्वीटी सहरावत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए की कफ सिरप जब्त की है। सिरप को चूड़ा के बोरे मे छिपाकर ले जाया जा रहा था।

Bihar polilce - पूर्णिया की जिम्मेदारी संभालते ही लेडी सिंघम
एक करोड़़ का कफ सीरप जब्त- फोटो : अंकित कुमार

Purnia - पूर्णिया पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक मूल्य का प्रतिबंधित कफ सीरप पकड़ा है। एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि गुप्त सूचना पर डंगराहा ओपी पुलिस ने एक ट्रक को रोक कर जब जांच किया तो ट्रक में चूड़ा के बोरा के नीचे छुपा कर प्रतिबंधित कफ सिरप लाया जा रहा था। जब कफ सिरप की गिनती की गई तो करीब 4000 लीटर यानी 40000 बोतल कफ सिरप बरामद हुआ। 

पूर्णिया एसपी ने बताया कि ट्रक ड्राइवर महाराष्ट्र के नासिक जिला के मोहम्मद अमन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से ₹11000 और दो मोबाइल भी बरामद हुआ है। 

एसपी ने कहा कि पूछताछ में ड्राइवर ने बताया कि वह धनबाद से कफ सिरप लेकर सिलीगुड़ी जा रहा था। उन्होंने कहा कि बरामद कफ सिरप का बाजार मूल्य करीब 1 करोड रुपए से अधिक है । इसके बाद एसपी ने डंगराहा चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया और वहां कडाई से वाहनों का जांच का निर्देश दिया।

NSIT
Nsmch

Report - ankit kumar jha