LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप किया बरामद, मौके से ड्राईवर खलासी को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. जहाँ पुलिस ने ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. वहीँ 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने ट्रक पर लोड विदेशी शराब
विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : ANKIT

PURNEA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसके बावजूद राज्य में शराब का अवैध कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालाँकि बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम तस्करों की धड़ पकड़ के लिए पूरी तरह से मुस्तैद है। इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस में अब तक के सबसे बड़े विदेशी शराब के खेप को जब्त किया हैं। यह शराब ट्रक के अंदर रेफ्रिजरेटर जैसा कंटेनर बनाकर रखा गया था। 

पूर्णिया एसपी स्वीटी सहरावत ने बताया कि शराब असम से पूर्णिया के रास्ते दरभंगा में किसी बड़े तस्कर को डिलीवरी देना था। जिसकी सूचना उन्हें मिली थी और वाहन चेकिंग के दौरान जलालगढ़ की पुलिस ने इस ट्रक को पकड़ा तो ट्रक के अंदर से लगभग 7300 लीटर विदेशी महंगी शराब मिली। 

साथ ही ट्रक के चालक और खलासी जो उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। 

उन्होंने बताया कि ट्रक में कई अन्य प्रदेशों के भी नंबर प्लेट रखे गए थे। जिसका उद्देश्य अलग-अलग प्रदेश में नंबर बदलकर गाड़ी पार कराना था। उन्होंने कहा कि जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

पूर्णिया से अमित की रिपोर्ट