LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने रेड लाइट एरिया में की छापेमारी, 5 महिलाओं समेत 14 लोगों को मौके से किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 14 लोगों को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने रेड लाइट एरिया में की छ
सेक्स रैकेट का खुलासा- फोटो : ANKIT

PURNEA : जिले के मरंगा थाना के हरदा बाजार स्थित रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापामारी किया।  जहां से 5 महिला समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीन नाबालिग लड़कियों को भी सेक्स रैकेट के दलदल से मुक्त कराया गया है। 

एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हरदा रेड लाइट एरिया में नाबालिग लड़कियों को बाहर से लाकर जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। 

इस सूचना पर साइबर डीएसपी चंदन ठाकुर और ट्रैफिक डीएसपी कमल किशोर के नेतृत्व में हरदा थाना प्रभारी रूपक रंजन ने महिला पुलिस बल के साथ रेड लाइट एरिया में छापामारी किया। जहां से संचालक शंभू आलम और उनके पुत्र रवि आलम समेत कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें पांच महिलाएं भी हैं। 

एसपी ने कहा कि बरामद तीन नाबालिग लड़कियों में एक मुजफ्फरपुर एक पटना गांधी मैदान और एक हरदा की लड़की है। इनकी एनजीओ के द्वारा काउंसलिंग कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट