LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime : पूर्णिया पुलिस ने व्यवसायी से 10 लाख रुपए की लूट का किया खुलासा, तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिंदा कारतूस किया बरामद

Bihar Crime :

Bihar Crime : पूर्णिया पुलिस ने व्यवसायी से 10 लाख रुपए की ल

PURNEA : पिछले 29 जनवरी को पूर्णिया के जानकी नगर थाना के देवड़ा रोड पर लूट की घटना का पुलिस ने सफल उद्भेदन कर लिया है। इस घटना में एक व्यवसायी से 10 लाख रुपए की लूट की गई थी। जिसमें पूर्णिया एसपी द्वारा टीम बनाकर कार्रवाई करते हुए तीन लुटेरे को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल, 3,500 रूपया, आधार कार्ड  के साथ गिरफ्तार किया गया है। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति हलचल कुमार, सरोज कुमार और गौतम कुमार है । जिसमें हलचल और गौतम पर सहरसा जिले में अपराध की कई घटनाएं दर्ज है । 

एसपी ने बताया की गिरफ्तार अपराधियों पर विभिन्न थाना में 13 से ऊपर केस दर्ज है। जबकि 9 केस में वांटेड है और पूर्व में भी जेल जा चुका है। उन्होंने कहा कि इन अपराधियों के द्वारा बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी की जा रही थी। लेकिन इससे पहले इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट