LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों रूपये और मोबाइल किया बरामद

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है. वहीँ पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर से लाखों रूपये और मोबाइल बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया पुलिस ने भारी मात्रा में स्मैक क
तस्कर गिरफ्तार - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के मुफस्सिल थाना की पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक के साथ पश्चिम बंगाल के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। सामिल शेख नाम के स्मैक तस्कर के पास से 3 लाख कैश और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है। जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया है। साथ ही स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

मामले की जानकारी देते हुए प्रभारी सदर एसडीपीओ कौशल किशोर कमल ने बताया की मुफस्सिल थाना प्रभारी उत्तम कुमार को सूचना मिली की एक व्यक्ति स्मैक लेकर तेलिया होते हुए बिलोरी से कटिहार की ओर जाने वाला है। स्मैक तस्कर की गिरफ्तारी के लिए सदर सीडीपीओ एक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।  बिलोरी ओवरब्रिज पर पहुंचे तो एक व्यक्ति हाथ में झोला लिए पुलिस को देखते ही भागने लगा जिसे वहां मौजूद पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। 

Diarch GO

पकड़े व्यक्ति की तलाशी में उसके झोले से 100 ग्राम स्मैक और 3 लाख कैश बरामद हुआ। बरामद स्मैक मोबाइल और कैश को जप्त करते हुए सलीम शेख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। तस्करी से संबंधित अन्य सहयोगियों के नाम का भी खुलासा किया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट