LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Husband Divided Time Between Two Wives: 2 पत्नियों के बीच पति का अनोखा बंटवारा, 3 दिन पहली पत्नी के साथ, 3 दिन दूसरी के साथ, एक दिन का मिलेगा सप्ताहिक अवकाश

Husband Divided Time Between Two Wives: परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने पति को दोनों पत्नियों के बीच 3-3 दिन के लिए बांट दिया गया। सप्ताह में एक दिन पति अपनी मर्जी से जी सकेगा।

Husband Divided Time Between Two Wives
पति का अनोखा बंटवारा- फोटो : social Media

Husband Divided Time Between Two Wives: पूर्णिया में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक पति को उसकी दो पत्नियों के बीच बराबर बांटा गया है। यह बंटवारा किसी पंचायत या परिवार की रजामंदी से नहीं, बल्कि पुलिस परिवार परामर्श केंद्र में हुआ है।

रूपौली थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने सात साल पहले दूसरी शादी कर ली थी, जिसके बारे में उसने अपनी पहली पत्नी को कोई जानकारी नहीं दी थी। पहली पत्नी के साथ उस व्यक्ति के दो बच्चे भी हैं। जब पत्नी को इस शादी की जानकारी मिली, तो दोनों के बीच झगड़ा हुआ और पति उसे छोड़कर दूसरी पत्नी के साथ रहने लगा। पहली पत्नी का आरोप है कि उसने दोनों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उसके भरण-पोषण का खर्च देना भी छोड़ दिया।

पहली पत्नी ने इसकी शिकायत पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा से की थी। उन्होंने यह मामला सुलझाने की जिम्मेदारी परिवार परामर्श केंद्र को सौंप दी थी। केंद्र में पति ने अपनी गलती मानी और बताया कि वह अपनी पहली पत्नी और बच्चों के पास जाना चाहता है, लेकिन उसकी दूसरी पत्नी उसे रोकती है। अब दूसरी पत्नी से भी बाल बच्चे हैं, तो वह जाए तो जाए किधर। पति ने बताया कि वह अपने घर पहली पत्नी के पास जाता है तो दूसरी पत्नी उसे धमकी देती है। दोनों के झगड़े से वह परेशान हो चुका है।

परिवार परामर्श केंद्र के सदस्यों ने पति को चार दिन पहली पत्नी और तीन दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने को कहा। इस पर दूसरी पत्नी ने ऐतराज जताया। हंगामा बढ़ता देखकर पति को दोनों पत्नियों के बीच 3-3 दिन के लिए बांट दिया गया। यानी पति को दोनों के साथ सप्ताह के 3-3 दिन रहने का आदेश दिया गया। सप्ताह में एक दिन पति अपनी मर्जी से जी सकेगा। पति को बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और भरण-पोषण के लिए हर महीने 4 हजार रुपये पहली पत्नी को देने का भी आदेश दिया गया। इस पर दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

NSIT
Nsmch