LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnia Crime: पूर्णिया में मखाने के खेत में मिला सिर कटा नरकंकाल! सच्चाई से पर्दा उठने के बाद पुलिस भी रह गई दंग

Purnia Crime: पूर्णिया के श्रीनगर थाना क्षेत्र में मखाना खेत से सिर कटा नरकंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने इसे 10 दिन से लापता बुजुर्ग यूनुस का बताया और बड़े बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने फोरेंसिक जांच शुरू की है।

Purnia Crime
Purnia Crime- फोटो : social media

Purnia Crime: पूर्णिया जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बोका धार के पास स्थित मखाना खेत से शनिवार को एक सिर कटा नरकंकाल बरामद होने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह नरकंकाल लगभग 10 दिनों से लापता 80 वर्षीय मोहम्मद यूनुस का बताया जा रहा है, जिसके संबंध में उनके परिजनों ने साफ तौर पर हत्या का आरोप उनके बड़े बेटे हैदर पर लगाया है।

घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह ने कहा कि नरकंकाल को कब्जे में लेकर भागलपुर भेजा गया है फोरेंसिक जांच के लिए। रिपोर्ट के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि यह नरकंकाल यूनुस का है या नहीं। हालांकि, परिजनों की ओर से आरोप सीधे तौर पर मृतक के बड़े पुत्र पर लगाया गया है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

लापता यूनुस और परिवार के भीतर चल रहा जमीनी विवाद

मोहम्मद यूनुस, जो चनका पंचायत के मुस्लिम टोला गांव के रहने वाले थे, 7 मई को रोजाना की तरह अपने बड़े बेटे हैदर के घर गाय का दूध दुहने गए थे। लेकिन वह वापस अपने छोटे बेटे अशफाक के घर नहीं लौटे। परिवार ने जब खोजबीन शुरू की तो बड़े बेटे हैदर ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यूनुस वापस चले गए हैं।इसके बाद छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ ने उसी रात थाना में लिखित शिकायत दी। तब से यूनुस की तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

खेत में नरकंकाल मिलने के बाद गांव में फैली सनसनी

शनिवार को अचानक मखाना खेत के पास सिर कटा नरकंकाल मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, यूनुस के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उसे यूनुस का शव बताया। उनकी छोटी बहू बिलखो खातून, पुत्री तबीला खातून, सहाना खातून और जंजीरा खातून ने यूनुस की पहचान की पुष्टि की और तुरंत पुलिस को सूचना दी।थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक जांच टीम को बुलाकर शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि हत्या की पुष्टि फोरेंसिक रिपोर्ट से होगी और सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी गई है।

NSIT
Nsmch

जमीन विवाद बना हत्या की वजह?

परिजनों का आरोप है कि बड़े बेटे हैदर और यूनुस के छोटे भाई मोहम्मद यूसुफ के बीच जमीन का पुराना विवाद था। यूनुस हमेशा अपने छोटे भाई के पक्ष में रहते थे, जिससे हैदर उनसे नाराज रहने लगा था। परिजनों का दावा है कि इसी कारण हैदर ने अपने पिता की पहले गुप्त रूप से हत्या की और फिर शव को खेत में ठिकाने लगा दिया।बड़ा बेटा हैदर फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, मृतक के परिजनों ने मांग की है कि हत्यारे को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।