LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

गैंगरेप का आरोपी निकला उप मुखिया का पति, सांसद के साथ फोटो वायरल होने पर उबला पूर्णिया, जांच में बड़े चेहरों के शामिल होने की आशंका

पूर्णिया में हुए सामूहिक दुष्कर्म की वीभत्स घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मो. जुनैद सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी जुनैद की पत्नी वर्तमान में उप-मुखिया है और उसके गहरे राजनीतिक संबंध

गैंगरेप का आरोपी निकला उप मुखिया का पति,  सांसद के साथ फोटो

Purnia - : बिहार के पूर्णिया में एक युवती के साथ हुए वीभत्स सामूहिक दुष्कर्म मामले ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मो. जुनैद समेत तीन को गिरफ्तार किया है, लेकिन गिरफ्तारी के बाद आरोपी की सांसद पप्पू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रसूखदार आरोपी और रानजीतिक संबंधों की चर्चा ने इस मामले में पुलिस प्रशासन की निष्पक्षता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

दरिंदगी की इंतहा: अगवा कर रात भर किया सामूहिक दुष्कर्म

पूर्णिया में चार दिन पहले बदमाशों ने एक युवती को सरेराह अगवा कर लिया था। अपराधी उसे जबरन एक मोटर गैराज में ले गए, जहाँ पूरी रात उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को जबरन शराब पिलाई गई और उसे अमानवीय शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दी गई। इस घटना ने एक बार फिर बिहार में महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। 

राजनीतिक रसूख और वायरल तस्वीर का विवाद

मामले का मुख्य आरोपी मो. जुनैद कोई साधारण अपराधी नहीं, बल्कि इलाके का रसूखदार व्यक्ति है। उसकी पत्नी वर्तमान में उप मुखिया हैं। जुनैद की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वह पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के साथ एक ही माला पहने नजर आ रहा है। हालांकि, यह तस्वीर कब की है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन इसने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। 

NSIT
Nsmch

सांसद के बयान पर उठ रहे सवाल

घटना के अगले दिन ही सांसद पप्पू यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार और पुलिस पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि बिहार में कानून का राज खत्म हो चुका है। अब मुख्य आरोपी के साथ उनकी नजदीकी दिखाने वाली तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उन्हें घेर रहे हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। 

पुलिस की कार्रवाई और जन-आक्रोश

पूर्णिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक तीन आरोपियों को दबोच लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। स्थानीय लोगों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना है कि आरोपी के राजनीतिक रसूख को देखते हुए मामले को दबाने की कोशिश न हो। मांग की जा रही है कि केस को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाकर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।