LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar police - डीआईजी के आदेश के बाद भी नौ दिन तक दर्ज नहीं किया केस, लापरवाह थानाध्यक्ष निलंबित

Bihar police - डीआईजी के आदेश के बाद भी नौ दिन तक केस दर्ज नहीं करने पर दारोगा को निलंबित कर दिया गया। कार्रवाई के बाद हड़कंप मच गया।

Bihar police - डीआईजी के आदेश के बाद भी नौ दिन तक दर्ज नहीं
DIG ने थानाध्यक्ष को किया निलंबित- फोटो : NEWS4NATION

purnia/katihar -बिहार पुलिस पर लगातार अपराधिक मामले में केस दर्ज करने में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। जिस पर कार्रवाई होने के बाद भी इसमें सुधार नहीं हो रहा है। ताजा मामला कटिहार जिले से सामने आया है, जहां थानाध्यक्ष को पूर्णिया रेंज के डीआईजी ने निलंबित कर दिया है। कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया  है।

मामला कटिहार जिले के समेली स्थित कृषि केंद्र में 18 अगस्त की रात हुई चोरी से जुड़ा है। इस  मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं करना पोठिया के थानाध्यक्ष पुलिस अवर निरीक्षक विकास कुमार को मंहगा पड़ा है। चोरी की घटना के बाद नौ दिनों तक प्राथमिकी नहीं दर्ज करने के मामले में पूर्णिया के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बुधवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पूर्णिया में लगी ड्यूटी

निलंबन के दौरान थाना अध्यक्ष का मुख्यालय पुलिस केन्द्र पूर्णिया बनाया गया है तथा निलंबन के दौरान गुजारा भत्ता देय होगा। इस संबंध में निर्गत आदेश में कहा गया है कि समेली के कृषि केंद्र में चोरी को लेकर 19 अगस्त को पोठिया थाना में चोरी की सूचना दी गयी थी

डीआईजी ने कहा था एफआईआर के लिए

इस मामले में चोरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दूरभाष पर डीआईजी ने भी पोठिया थाना अध्यक्ष को दिया था। बावजूद पांच दिनों बाद भी पोठिया थाना अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी। 

NSIT
Nsmch

इसके बाद चोरी की प्राथमिकी नहीं दर्ज करने वरीय पुलिस अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में पोठिया थाना अध्यक्ष विकास कुमार को निलंबित कर दिया गया। 

गौरतलब है कि समेली कृषि केंद्र में हुई चोरी के संबंध में समेली के कृषि समन्वयक शिवेश कुमार, पिता शिवनंदन चौधरी, ग्राम बरारी, भागलपुर द्वारा आवेदन दिया गया था। पोठिया थाने में चोरी को लेकर दिए गए आवेदन में कहा गया था कि 19 अगस्त को जब कार्यालय पहुंचे तो चोरी के संबंध में जानकारी मिली।

ऐसी संभावना है कि 18 अगस्त की रात में चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। चोरों द्वारा कृषि केन्द्र में लगा चापाकल उसमें लगा बीस फीट पाइप, ट्रैक्टर के कई पार्टस, तिरपाल, दो पंप सेट, सिचांई के उपयोग में लाया जाना वाला पाइप की चोरी कर ली गयी। चोरी की बात सामने आने के बाद लिखित रूप से चोरी के संबंध में आवेदन पोठिया थाना में दिया गया लेकिन पोठिया थाना अध्यक्ष इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी करते रहे। इसके बाद जब इस मामले की शिकायत डीआईजी पूर्णिया से की गयी तो डीआईजी ने पोठिया थाना अध्यक्ष को फोन पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

मगर इस निर्देश के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पोठिया थाना अध्यक्ष ने इस मामले में चोरी की प्राथमिकी दर्ज करना उचित नहीं समझा।