LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar politics - पूर्णिया में पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश कुमार ने बताया पार्टी के किस नेता के कारण एनडीए से टूटा रिश्ता

Bihar politics - पूर्णिया में नीतीश कुमार ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के एक नेता के कारण उन्होंने दो बार एनडीए के साथ अलग होने का फैसला लिया था।

Bihar politics - पूर्णिया में पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश

Purnia - पूर्णिया में पीएम मोदी के आगमन पर उनके स्वागत में नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने बिहार को जितना दिया है, वह बताने की जरुरत नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री द्वारा 12 परियोजनाओं को शुरू किया जा रहा है। जिसमें रेल, बिजली, एयरपोर्ट आदि शामिल है।

उन्होंने इस दौरान कहा कि 20 नवंबर 2005 को हमलोगों की सरकार बनी, उससे पहले कुछ नहीं था। पहले की सरकार ने कुछ नहीं किया था। हमलोगों की सरकार बनी तो लगातार काम किया। बीच में कुछ गड़बड़ी हुई। जिसमें कुछ नेता गड़बड़ी कर देते थे। जिसमें एक नेता यहां बैठे भी हुए है।  हालांकि सीएम ने किसी का नाम नहीं लिया।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि अब कोई गड़बड़ी नहीं होगी। सभी के लिए बहुत काम किया गया है। उन्होंने वृद्ध, विकलांग, विधवा पेंशन की राशि बढ़ाने का भी जिक्र किया। साथ ही कहा कि पहले बिहार में बिजली नहीं थी। हमारी सरकार ने घर घर बिजली पहुंचाया, अब सभी के लिए बिजली मुफ्त कर दिया। 

सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रोजगार के क्षेत्र में हैं, हमने 20 लाख नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन 39 लाख लोगों को नौकरी दी गई है। चुनाव तक यह आंकड़ा 50 लाख हो जाएगा।

NSIT
Nsmch

उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते  हुए कहा कि आपने इतना ज्यादा काम किया है, यह बताने की जरुरत नहीं है। इस दौरान जनसभा में पहुंची महिलाओं को उन्होंने उठकर प्रधानमंत्री के लिए ताली बजाने को कहा।