LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News: पूर्णिया सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, कामकाज ठप, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Bihar News: पटना के बाद अब पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। हाल के दिनों में एक के बाद एक सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिल रही है। घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां सर्तक मोड पर आ गई हैं।

पूर्णिया सिविल कोर्ट
पूर्णिया सिविल कोर्ट को उड़ाने की धमकी - फोटो : reporter

Bihar News: बिहार में इन दिनों कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी लगातार मिल रही है। पटना सिविल कोर्ट में हाल ही में लगातार तीन दिनों तक धमकी मिली। वहीं अब पूर्णिया सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। वहीं सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं और कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच शुरू कर दी गई। 

सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी 

मौके पर बम निरोधक दस्ता तैनात कर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर के आसपास के सभी रास्तों को सील कर दिया गया है और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। इसके साथ ही कोर्ट परिसर के बगल में स्थित सेंट पीटर स्कूल को भी एहतियातन बंद करा दिया गया है। धमकी के कारण कोर्ट का कामकाज फिलहाल बाधित रहा।

Diarch GO

सुरक्षा व्यवस्था सख्त 

मामले को लेकर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि लगातार जांच की जा रही है और सुरक्षा के सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। किसी भी तरह की आशंका को देखते हुए पूरे क्षेत्र की गहन तलाशी ली जा रही है। वहीं, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश तिवारी ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि कोर्ट को लगातार मिल रही धमकियों की जांच राष्ट्रीय स्तर की एजेंसी से कराई जानी चाहिए। उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट