LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnia Airport News: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान का उलटी गिनती शुरु, इस दिन पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, सीमांचल में खुशी की लहर

Purnia Airport News: वर्षो से अधर में लटका पूर्णिया एयरपोर्ट अब उड़ान भरने के लिए तैयार है। कुछ ही दिनों में पीएम मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे जिसके बाद ये आम लोगों को समर्पित हो जाएगा।

Purnia Airport
Purnia Airport - फोटो : social media

Purnia Airport News: बिहार के सीमांचल इलाके के लिए बड़ी खुशखबरी है। वर्षों से अधर में लटका पूर्णिया एयरपोर्ट अब हकीकत बनने की ओर है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है और टर्मिनल बिल्डिंग के 75% हिस्से का काम पूरा हो चुका है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 अगस्त को हवाई सेवा का उद्घाटन करने पूर्णिया पहुंच सकते हैं।

2015 में हुई थी घोषणा

बता दें कि, पूर्णिया एयरपोर्ट की योजना 2015 में उड़ान योजना के तहत बनाई गई थी लेकिन जमीन अधिग्रहण और अन्य तकनीकी कारणों से यह प्रोजेक्ट लंबे समय तक रुका रहा। अब पोर्टा केबिन से बन रहे टर्मिनल, बाउंड्री वॉल, और गुवासी से एयरपोर्ट तक फोरलेन सड़क का निर्माण अंतिम चरण में है।

15 अगस्त तक काम पूरा करने का लक्ष्य

एयरपोर्ट कंस्ट्रक्शन कंपनी के सीनियर मैनेजर ओंकार नाथ सुमन के मुताबिक, 15 अगस्त तक सभी जरूरी काम पूरे करने का लक्ष्य है। अगर मौसम ने साथ दिया तो समय पर पोर्टा केबिन, सड़क और बाउंड्री वॉल का निर्माण हो जाएगा।

कुछ कार्य अब भी अधूरे

हालांकि, गुवासी से पूर्णिया शहर को जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण अभी शुरू नहीं हुआ है। जिससे 15 अगस्त की डेडलाइन पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं, वीआईपी लाउंज के निर्माण के लिए भी नई निविदा निकाली गई है, जो उद्घाटन की तैयारी को लेकर प्रशासन की सक्रियता को दर्शाता है।

NSIT
Nsmch

डीएम- कमिश्नर लगातार निगरानी में

जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार और कमिश्नर राजेश कुमार खुद निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं। डीएम ने बताया कि एयरपोर्ट को चार मार्गों हरदा, सतकोदरिया, चूनापुर डीएवी और एक नए मार्ग से जोड़ा जा रहा है। कुछ सड़कों के प्रस्ताव भेजे जा चुके हैं और जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।

सितंबर से हवाई सेवा शुरु 

राज्य की मंत्री लेसी सिंह ने भी भरोसा जताया है कि एयरपोर्ट का काम अगस्त तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर पीएम का समय मिला तो सितंबर से हवाई सेवा शुरू हो सकती है। इससे सीमांचल के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

बढ़ेगी कनेक्टिविटी, विकास को मिलेगा रफ्तार

पूर्णिया एयरपोर्ट के चालू होने से अररिया, किशनगंज और कटिहार जैसे जिलों को भी फायदा होगा। यह न केवल क्षेत्र की कनेक्टिविटी में इजाफा करेगा बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगा। व्यापार, पर्यटन और रोज़गार के लिहाज़ से यह प्रोजेक्ट सीमांचल के लिए मील का पत्थर साबित हो सकता है।

समय पर उद्घाटन हुआ तो मिलेगा नया मुकाम

अगर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा होता है और पीएम मोदी उद्घाटन के लिए आते हैं तो पूर्णिया को एक नई पहचान और राष्ट्रीय स्तर पर विशेष स्थान मिल सकता है। लेकिन अगर काम में देरी हुई तो स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल सकती है। फिलहाल प्रशासन और निर्माण एजेंसियों पर भारी दबाव है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि तय वक्त पर पूर्णिया का एयरपोर्ट उड़ान भरने के लिए तैयार हो जाएगा।