LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

purnea airport -बिहार के नए हवाई अड्डा से उड़ान के लिए हो जाइए तैयार, साइट पर दिखने लगा पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड, जल्द शुरू होगी पहली फ्लाइट की बुकिंग

purnea airport - पूर्णिया एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट के सफर की तैयारी शुरू हो गई है. इंडिगो की साइट पर अब एयरपोर्ट का कोड नजर आने लगा है। साथ ही जल्द टिकट बुकिंग शुरू होगी।

purnea airport -बिहार के नए हवाई अड्डा से उड़ान के लिए हो जा

Purnia - बिहार के चौथे एयरपोर्ट के रूप में पूर्णिया नजर आने लगा है। हालांकि अभी एयरपोर्ट का उद्घाटन नहीं हुआ है। लेकिन इंडिगो की साइट पर पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड ‘पीएक्सएन’ नजर आने लगा है। वहीं कंपनी की तरफ से बताया जा रहा  है कि अगले एक दो दिन में दिल्ली से पूर्णिया के बीच चलनेवाली फ्लाइट की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले हैं। इससे कोशी-सीमांचल के विकास को नया आयाम मिलेगा।

जानकारी के अनुसार एयरपोर्ट अब उड़ान भरने के लिए लगभग तैयार हो गया है। टर्मिनल बिल्डिंग, सड़क सहित अन्य निर्माण कार्य 95 फीसद काम पूरा कर लिया गया है तथा इसे पांच सितंबर तक हैंडओवर करने की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट पर शेष बचे कार्य को पूरा करने के लिए दिन-रात काम चल रहा है। एयरपोर्ट आथोरिटी ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि सहित जिले के वरीय अधिकारी लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं ताकि पांच सितंबर को हर हाल में एयरपोर्ट को हेंडओवर किया जा सके।

बिहार का सबसे लंबा रनवे

पटना, गया और दरभंगा के बाद पूर्णिया राज्य का चौथा एयरपोर्ट होगा। इसके साथ ही पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे राज्य का सबसे बड़ा रनवे है। इसकी लंबाई नौ हजार मीटर है जो पटना से भी बड़ा है।

सुविधाओं पर 400 करोड़ खर्च

लगभग 400 करोड़ की लागत से पूर्णिया हवाई अड्डा को स्टेट ऑफ द आर्ट एयरपोर्ट बनाया जाना है। यहां एप्रोन, टर्मिनल बिल्डिंग, कार्गो कॉम्प्लेक्स, एसी चिल्लर प्लांट, एसटीपी, वॉटर एंड फायर टैंक, इलेक्ट्रिक सब स्टेशन, एविएशन फ्यूल फार्म, एडमिन ऑफिस, कमर्शियल प्लाजा, सर्फेस पार्किंग, एयरोब्रिज आदि की सुविधाएं उपलब्ध रहेगी।इन सारी सुविधाएं के साथ यह एयरपोर्ट राज्य का बेहतरीन हवाई अड्डा बनेगा।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से बेहतर कनेक्टविटी

पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद न सिर्फ जिले के लोगों को लाभ होगा, बल्कि कोशी, सीमांचल के अलावा बंगाल, नेपाल, भागलपुर, खगड़िया आदि दर्जन से अधिक जिलों के लोगों के लिए पूर्णिया एयरपोर्ट पहुंचना आसान होगा। इसे ध्यान में रखते हुए हर दिशा से एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कनेक्टिविटी दी जा रही है। साथ ही एनएच 107, एनएच 31, एनएच 57, एनएच 131 ए के साथ पूर्णिया से पटना के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है।

भागलपुर, खगड़िया की तरफ से आने वाले यात्रियों के लिए एनएच 31 से हरदा के पास से एयरपोर्ट के लिए कनेक्टिविटी मिलेगी। उक्त सड़क के चौड़ीकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है।  वहीं, पूरब से किशनगंज, बंगाल आदि से आने वालों के लिए मरंगा बाईपास पर कनेक्टिविटी मिलेगी जो चूनापुर होकर एयरपोर्ट जाएगी। चुनापुर रोड के चौड़ीकरण का कार्य भी अंतिम चरण में है। 

अररिया की तरफ से आने वाले वाहन भी मरंगा बाईपास व शहर से होकर हवाई अड्डा जा सकेंगे। इधर सहरसा से होकर आने वाले वाहनों को मधुबनी से पहले बाईपास होकर कनेक्टिविटी मिलेगी। वहीं, निर्माणाधीन एक्सप्रेस हाईवे से भी केनगर के समीप कनेक्टिविटी देने की तैयारी है। यानि एयरपोर्ट पहुंचने के लिए हर दिशा से कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

जिले के लोगों को है इंतजार

पूर्णिया एयरपोर्ट के शुरू होने का अब लोगों को बेसब्री से इंतजार है। लोग पहली उड़ान की पहली टिकट बुकिंग को लेकर हर जुगाड़ लगा रहे हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट की टिकट बुकिंग के लिए रोजाना इंडिगो एअरलाइंस की वेबसाइट पर सर्च भी कर रहे हैं।

वहीं लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है जब इंडिगो की वेबसाइट पर पूर्णिया एयरपोर्ट का कोड पीएक्सएन दिखने लगा है। इसके साथ ही लोग नजरें गड़ाए हुए है कि कब बुकिंग शुरू हो कि वे अपना टिकट बुक कराएं। इस दौरान लोग मीडिया हाउस से लेकर एएआई और प्रशासनिक अधिकारियों से भी संपर्क कर रहे हैं कि बुकिंग कब शुरू होगी।