LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election 2026
  • Bihar MLC Election 2026: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग में बवाल! कांग्रेस-जन सुराज और RJD ने उठाए ये

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

Bihar Teacher News: 'एक किस दो नंबर बढ़ा देंगे', बिहार के गुरु जी का 7वीं की छात्रा से हैरान कर देने वाला डिमांड, पहले परिजनों ने जमकर पीटा फिर...

Bihar Teacher News: बिहार के पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। 7वीं कक्षा की छात्रा ने अपने स्कूल के शिक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। पढ़िए आगे...

शिक्षक
serious allegations against teacher- फोटो : social media

Bihar Teacher News: बिहार के पूर्णिया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक शिक्षक पर नंबर बढ़ाने के लिए छात्रा से किस मांगने का आरोप लगा है। छात्रा के परिजनों ने शिक्षक की जमकर पीटाई की है। जिसके बाद शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। वहीं शिक्षक का कहना है कि उसे बेवजह फंसाया जा रहा है। पूरा मामला पूर्णिया के ज्ञान ज्योति इंग्लिश स्कूल प्राइवेट स्कूल का है। जहां पढ़ने वाली 7वीं कक्षा की 11 वर्षीय छात्रा ने शिक्षक वरुण ठाकुर (48) पर पिछले चार साल से अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया है। 

छात्रा का आरोप 

छात्रा का कहना है, "सर मोबाइल नंबर मांगते थे, गंदी नजरों से घूरते थे और नंबर बढ़ाने के बहाने किस की भी मांग करते थे।" छात्रा ने स्कूल प्रबंधन पर भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने के बाद भी शिक्षक पर कार्रवाई नहीं की गई। छात्रा ने बताया कि जब वो 4वीं कक्षा में थी तब भी शिक्षक ने उसके साथ गलत व्यवहार किया था। शिक्षक उसे चौथी कक्षा से ही बैड टच करते आ रहे हैं। छात्रा ने कहा कि पहले वो नहीं समझ सकी थी लेकिन उसे अच्छा नहीं लगता था जब भी शिक्षक उसे घूरते थे। छात्रा ने यह भी दावा किया कि स्कूल की महिला शिक्षिका भी आरोपी शिक्षक से परेशान हैं। छात्रा ने कहा कि जब वो इस मामले में प्रिंसिपल सर से शिकायत की तो शिक्षक ने उसे गलत साबित कर दिया।  

शिकायत के बावजूद स्कूल प्रशासन ने नहीं लिया एक्शन

पूरा मामला मरंगा थाना क्षेत्र के ततमा टोली, वार्ड नंबर 24 का है। छात्रा ने पहले स्कूल प्रबंधन से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को जब छात्रा ने अपने परिजनों को इस घटना की जानकारी दी, तो वे गुस्से में स्कूल पहुंचे और आरोपी शिक्षक की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद बुधवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी शिक्षक वरुण ठाकुर ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा, "मैंने कोई गलती नहीं की, मुझे बेवजह फंसाया जा रहा है।"

प्रिंसिपल बोले – पहली बार सामने आया ऐसा मामला

विद्यालय के प्रिंसिपल संजय कुमार ठाकुर ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "स्कूल में इस तरह की घटना पहली बार सामने आई है। शिक्षक पर छात्रा द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है, इस पर फिलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हम अपने स्तर पर भी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।" वहीं, सुदीन चौक प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया, "छात्रा के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के आधार पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

NSIT
Nsmch