LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी मतदान,स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में कोसी सबसे आगे
  • Bihar MLC Election:बिहार MLC चुनाव में दोपहर 2 बजे तक स्नातक में 29.32 फीसदी, शिक्षक में 57.20 फीसदी

  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा और फायदा, पुलिस हमें भी कर ले गिरफ्तार
  • बिहार विधान परिषद मतदान के बीच विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान : कहा-पुलिस की कार्रवाई से होगा

  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया जायजा
  • नवादा में पटना स्नातक निर्वाचन: 17 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम, एसडीओ अमित अनुराग ने लिया

  • MLC Polls Magistrate Jostled
  • Bihar MLC Election: MLC चुनाव के दौरान बवाल, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की, समाहरणालय में बढ़ा तनाव

  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार में सियासी हलचल तेज
  • Bihar MLC Election: छोटू सिंह ने हिरासत के बीच अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, बिहार

फरवरी में आनी थी बारात, जनवरी में उठी अर्थी; शादी के मंडप की जगह श्मशान पहुँचा दूल्हा, सदमे में परिवार

पूर्णिया के श्रीनगर चौक पर एक युवक ने शादी से महज एक महीने पहले फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे शादी वाले घर में मातम छा गया है और पुलिस आत्महत्या के कारणों की तलाश कर रही है।

फरवरी में आनी थी बारात, जनवरी में उठी अर्थी; शादी के मंडप की

Purnia -  बिहार के पूर्णिया जिले से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर चौक पर एक 25 वर्षीय युवक मंटू कुमार ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक की शादी अगले ही महीने यानी फरवरी में होने वाली थी और परिवार पूरी शिद्दत से तैयारियों में जुटा था।

मां ने दवा देकर आराम करने भेजा था कमरा

मृतक के पिता कैलाश सिंह ने बताया कि मंटू ने खुद ही लड़की पसंद की थी और उसकी मर्जी से ही शादी तय हुई थी। घटना के दिन सुबह मंटू ने पीठ में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उसकी मां ने उसे दवा दी और धूप सेंकने के बाद कमरे में आराम करने के लिए भेज दिया। कमरे में जाने के बाद मंटू ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जिसे परिजनों ने सामान्य समझा।

दरवाजा तोड़ते ही परिजनों के उड़े होश

काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं होने पर परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आवाज देने और दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, तो परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का दृश्य देखकर सबकी चीख निकल गई; मंटू पंखे के फंदे से लटका हुआ था। आनन-फानन में उसे नीचे उतारकर पूर्णिया जीएमसीएच (GMCH) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल से बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर भागे परिजन

मंटू की मौत के बाद अस्पताल में कोहराम मच गया। हालांकि, कानूनी प्रक्रिया के बीच एक अजीब स्थिति तब पैदा हो गई जब परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना और पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव लेकर अस्पताल से चले गए। इस व्यवहार ने पुलिस के लिए गुत्थी को और उलझा दिया है।

NSIT
Nsmch

आत्महत्या के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

जिस युवक ने अपनी पसंद से शादी तय की थी और जो खुद शादी को लेकर उत्साहित था, उसने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया, यह अब भी एक पहेली बना हुआ है। घर में शादी के कार्ड बांटे जा रहे थे और गहनों-कपड़ों की खरीदारी हो रही थी, ऐसे में अचानक हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। मुफस्सिल थाना पुलिस अब अपने स्तर से मामले की जानकारी जुटाने में लगी है।