LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Purnia airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान का आगाज़!17 सितंबर से इंडिगो की कोलकाता सेवा, स्टार एयर की अहमदाबाद फ्लाइट भी शुरू, जानें किराया

Purnia airport: पूर्णिया एयरपोर्ट से 17 सितंबर से इंडिगो की कोलकाता और 15 सितंबर से स्टार एयर की अहमदाबाद उड़ान सेवा शुरू होगी। पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन।

Purnia airport
पूर्णिया एयरपोर्ट फ्लाइट- फोटो : social media

Purnia airport:बिहार का पूर्णिया एयरपोर्ट अब हवाई कनेक्टिविटी के नए युग में प्रवेश करने जा रहा है।इंडिगो एयरलाइंस की पहली उड़ान 17 सितंबर 2025 से पूर्णिया से कोलकाता के लिए शुरू होगी।78 सीटों वाली ATR विमान सप्ताह में तीन दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार) चलेगी।

उड़ान का समय और किराया

इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के अनुसार

कोलकाता → पूर्णिया: दोपहर 12:30 बजे उड़ान, 1:40 बजे आगमन।

पूर्णिया → कोलकाता: दोपहर 2:30 बजे उड़ान, 3:40 बजे आगमन।

शुरुआती किराया केवल ₹3,115 रखा गया है।इससे यात्रियों को पूर्णिया-कोलकाता की दूरी मात्र 1 घंटा 10 मिनट में तय करने की सुविधा मिलेगी।

स्टार एयर की अहमदाबाद सेवा

पूर्णिया एयरपोर्ट से एक और बड़ी शुरुआत होगी स्टार एयर की अहमदाबाद सेवा।

उद्घाटन उड़ान: 15 सितंबर 2025

नियमित संचालन: 29 सितंबर 2025 से

कंपनी ने शेड्यूल जारी कर दिया है और बुकिंग जल्द शुरू होगी।इससे बिहार और गुजरात के बीच सीधी हवाई कनेक्टिविटी स्थापित होगी।

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे उद्घाटन

पूर्णिया एयरपोर्ट का औपचारिक उद्घाटन 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।इसी दिन स्टार एयर की अहमदाबाद के लिए पहली उड़ान भी रवाना होगी।यह आयोजन पूर्णिया और पूरे कोसी-सीमांचल क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक साबित होगा।

NSIT
Nsmch

क्षेत्र को क्या मिलेगा फायदा?

नई उड़ानों सेयात्रियों को कम समय में बड़े शहरों तक पहुँचने की सुविधा मिलेगी।क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।पूर्णिया और आसपास के जिलों (कटिहार, अररिया, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा) के लोगों को भी हवाई यात्रा की सुविधा आसानी से मिलेगी।विशेषज्ञ मानते हैं कि यह कदम बिहार की हवाई कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।.