LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar Election 2025 : खगड़िया में मोदी सरकार पर जमकर बरसी प्रियंका गाँधी, कहा-किसानों का नहीं, अंबानी अडानी का किया कर्ज माफ़

Bihar Election 2025 : खगड़िया में मोदी सरकार पर जमकर बरसी प्र

PURNEA : पूर्णिया में महागठबंधन के उम्मीदवारों सदर से जितेंद्र कुमार और कसबा से इरफान आलम, धमदाहा संतोष कुशवाहा और बनमनखी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रियंका गाँधी ने विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में प्रियंका गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और एनडीए गठबंधन पर तीखे हमले किए। उन्हें विकास, रोजगार और किसानों के मुद्दों पर विफल बताया। जनता को संबोधित करते हुए प्रियंका गाँधी ने भावनात्मक अपील की और उनसे धर्म और जाति के बजाय रोटी, कपड़ा और मकान की राजनीति को चुनने का आह्वान किया। 

प्रियंका गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही पूर्णिया को अस्पताल और एम्स न मिलने का मुद्दा उठाया और पूछा कि जब जनता बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है, तो नेता सिर्फ धर्म की बात क्यों कर रहे हैं। उन्होंने किसानों की कर्ज माफी के वादे को लेकर प्रधानमंत्री मोदी को घेरा है। कहा की मोदी जी ने कहा था आपके कर्ज माफ किए जाएंगे, मगर आज तक किसानों के कर्ज माफ नहीं किए गए। कर्ज माफ हुए तो अडानी और अंबानी के, उनके कर्ज माफ होते हैं जिनके पास पहले से हजारों करोड़ रुपए हैं।उन्होंने कहा कि किसानों को मक्का और मखाना का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) नहीं मिल रहा। खाद की कालाबाजारी, महंगी जीएसटी और कोल्ड स्टोरेज की कमी से बिहार की खेती बर्बाद हो रही है। 

Diarch GO

प्रियंका ने कहा कि केंद्र सरकार ने एक दशक पहले एक करोड़ रोजगार का वादा किया था, लेकिन वह पूरा नहीं हुआ।  आपके परिवार ही अलग हो रहे हैं। एक सदस्य कहीं और है तो दूसरा कहीं और। यह कैसा जीवन है जो इन लोगों ने आपको दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि 65 लाख बिहारियों के नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं, जो दर्शाता है कि वोटों की चोरी हो रही है क्योंकि अब घबराहट हो रही है। प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार की नीतियों को झूठा राष्ट्रवाद करार दिया और चुनाव के समय 10 हजार देने की घोषणा पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 10 साल से कुछ नहीं किया, अपराध तीन गुना बढ़ा है। अब चुनाव आ रहा है तो महिलाओं के वोट के लिए 10,000 पकड़ा रहे। यह सम्मान नहीं, यह नियत को भ्रष्ट करने की कोशिश है। जनता को नियत पहचानकर वोट करने की अपील करते हुए प्रियंका गांधी ने जोर देकर कहा कि महागठबंधन की सरकार ने बिहार के हर वर्ग के लिए एक व्यापक एजेंडा तैयार किया है। महागठबंधन का प्रमुख वादा में महिला सशक्तीकरण हर महीने 2500 रूपये महिलाओं के खाते में डाले जाएंगे। भूमिहीन परिवारों को 5 डिसमिल ज़मीन और स्थाई रोजगार (30,000 प्रतिमाह)। 

विधवा माताओं को ₹1500 पेंशन मिलेगा, जिसे हर साल ₹200 बढ़ाया जाएगा। महिलाओं के लिए हर अनुमंडल में कॉलेज या पाठशाला बनाई जाएगी। पेपर लीक के खिलाफ सबसे सख्त कार्रवाई। परीक्षा फॉर्म निशुल्क होगा और आने-जाने का खर्च सरकार उठाएगी। हर विधानसभा में स्थानीय उद्योगों के लिए 10 करोड़ अलग से दिए जाएंगे। नौजवानों को छोटा कारोबार शुरू करने के लिए ₹2,00,000 की सहायता दी जाएगी। प्रियंका गांधी ने सभा के अंत में उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह अपना भविष्य बनाने के लिए जागे और धर्म या जाति के नाम पर नहीं, बल्कि अपने काम करने वाले के लिए वोट करे।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट