LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar politics - पप्पू यादव के इलाके में जाकर गरजे प्रशांत किशोर, नीतीश कुमार सहित राहुल गांधी -तेजस्वी पर जमकर साधा निशाना

Bihar politics - प्रशांत किशोर ने कहा है कि नीतीश कुमार इस बार डरे हुए है, यही कारण है कि वह लगातार कई घोषणाएं कर रहे हैं।लेकिन इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा।

Bihar politics - पप्पू यादव के इलाके में जाकर गरजे प्रशांत क

Purnia - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज पूर्णिया के रूपौली विधानसभा में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। रूपौली हाई स्कूल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधा। 

उन्होंने कहा कि अभी तो लोगों ने वोट भी नहीं दिया, सिर्फ जन सुराज की सभाओं में आना शुरू किए हैं कि नीतीश कुमार ने बुजुर्गों का पेंशन 400 से 1100 रुपया तक बढ़ा दिया। आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ा, रसोइया की सैलरी बढ़ी, बिजली भी 125 यूनिट तक मुफ्त हो गई। अब आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का भी मानदेय बढ़ा है।

Diarch GO

उन्होंने कहा कि यह जनता का डर है कि नीतीश सरकार ये सारे काम कर रही है। इससे पहले इन्हें लगता था कि लोग लालू के डर से वोट दे ही देंगे। अब उन्हें दिख रहा है कि जनता को जन सुराज के तौर पर विकल्प मिल गया है। जनता ने भी अब जन सुराज के साथ आने का मन बना लिया है।

वहीं प्रशांत किशोर ने कटिहार के कांग्रेस सांसद तारिक अनवर द्वारा कंधे पर चढ़कर बाढ़ का निरीक्षण करने पर तंज भरा हमला किया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की राजशाही मानसिकता वाला चरित्र दिखाता है। इनके नेता राहुल गांधी भी आए और 6 दिन में ही बिहार की सभी समस्याओं को समझकर चले गए।

NSIT
Nsmch

प्रशांत किशोर ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का भी स्वागत किया, जिसमें कोर्ट ने चुनाव आयोग को SIR के लिए आधार कार्ड को वैलिड डॉक्यूमेंट मानने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि हमलोग पहले से कह रहे हैं कि अगर आपके पास आधार है तो आपको डरने की जरूरत नहीं है। 

चुनाव आयोग के पास नागरिकता तय करने का अधिकार नहीं है। इसलिए किसी को डरने की जरूरत नहीं है। अगर 2-4 लोगों का नाम कट भी गया तो भी जितने लोग रह जायेंगे, वो नीतीश कुमार और भाजपा को सबक सिखाने के लिए काफी हैं।