LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : पूर्णिया में ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप पुलिस ने किया बरामद, मौके से चालक को किया गिरफ्तार

Bihar News : पूर्णिया में ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. वही पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है...पढ़िए आगे

Bihar News :  पूर्णिया में ट्रक पर लोड विदेशी शराब की बड़ी खे
शराब की बड़ी खेप बरामद - फोटो : ANKIT KUMAR JHA

PURNEA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी है. इसके बावजूद राज्य में शराब का अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है. हालाँकि इसे सख्ती से लागू कराने की जिम्मेवारी बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को दी गयी है. इसी कड़ी में पूर्णिया पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद किया है. पुलिस ने 3707 लिटर विदेशी शराब के साथ एक ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है. 

दरअसल डगरूआ थाना पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर WB-55G 9131 है जो विदेशी शराब की बड़ी खेप लेकर डगरूआ थाना होते हुए नवगछिया की ओर जाने वाली है. इसको लेकर पुलिस के द्वारा बेरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. 

वाहन चेकिंग के दौरान दालकोला की तरफ से उक्त ट्रक को आते देखा गया. जिसे पुलिस ने संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी ली तो ट्रक में बना तहखाना से 3707 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया. इसके बाद ट्रक चालक पवन कुमार जो वैशाली जिला का रहने वाला है उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट