LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar Crime News : पूर्णिया में सब्जी की आड़ में हथियार तस्करी का पुलिस ने किया खुलासा, हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : पूर्णिया में सब्जी की आड़ में हथियार तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने हथियार और जिन्दा कारतूस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : पूर्णिया में सब्जी की आड़ में हथियार तस्कर
हथियार तस्कर गिरफ्तार - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया के खजांची हाट थाना की पुलिस ने आज एक बड़े आर्म्स सप्लायर कुणाल कुमार को गिरफ्तार किया है । कुणाल सब्जी की दुकान के आड़ में आर्म्स की सप्लाई करता था। एसपी स्वीटी सहरावत ने कहा कि खजांची हाट थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कॉलेज चौक स्थित कुणाल कुमार के सब्जी दुकान में छापामारी किया। जहां से एके 47 का ब्रिज ब्लॉक, एक पिस्तौल और 440 कारतूस बरामद किया  गया। 

एसपी ने कहा कि कुणाल कुमार पहले भी चार बार जेल जा चुका है।  बेउर जेल में उसका अपराधी आर्म्स सप्लायर अमित कुमार उर्फ रोशन से जान पहचान हुआ था। 

Diarch GO

बेल पर छूटने के बाद कुणाल और अमित ने हथियार की तस्करी शुरू कर दिया। वह लोगों से आर्डर लेता और उन्हें हथियार की सप्लाई करता था। उन्होंने कहा कि दूसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए भी छापामारी की जा रही है। 

साथ ही कुणाल को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी कि आखिर यह कहां से हथियार लाता है। इसमें दूसरे राज्य से हथियार लाने की भी सूचना है। खास बात यह की एके-47 जैसे हथियार का ब्रीज ब्लॉक यह कहां से लाया और किसको सप्लाई करना था। इसको लेकर भी पुलिस खंगालने में जुटी है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट