LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Purnea airport: पूर्णिया का इंतजार हुआ खत्म, अब उड़ान भरेंगे सपने… 15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन

Purnea airport:पूर्णिया एयरपोर्ट पर जल्द हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। 15 सितंबर को पीएम मोदी के उद्घाटन का कार्यक्रम है...

Purnea airport
5 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे एयरपोर्ट का उद्घाटन- फोटो : reporter

Purnea airport: पूर्णिया एयरपोर्ट पर जल्द हवाई सेवा शुरू होने जा रही है। इसी को लेकर शनिवार को एयरपोर्ट के पोर्टा केबिन बिल्डिंग में उच्च स्तरीय बैठक हुई। बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, राज्यसभा सदस्य संजय झा, मंत्री लेसी सिंह, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव एस. सिद्धार्थ, एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ईडी ओमप्रकाश चूग, जीएम पूर्वी जोन हरगोविंद मीणा, एयरफोर्स पूर्णिया की विंग कमांडर पल्लवी अरुण समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

बैठक में एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों और तैयारियों की समीक्षा की गई। इसमें सड़क निर्माण, चहारदीवारी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य जरूरी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पूर्णिया डीएम अंशुल कुमार ने अधिकारियों को सभी कार्यों की स्थिति से अवगत कराया।

बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि एयरपोर्ट का काम लगभग पूरा हो चुका है। 5 सितंबर तक एयरपोर्ट को एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके बाद संचालन की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।

सम्राट चौधरी ने कहा कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। उद्घाटन के बाद यहां से हवाई सेवा की शुरुआत हो जाएगी।

NSIT
Nsmch

एयरपोर्ट शुरू होने से सीमांचल और कोसी क्षेत्र के करोड़ों लोगों को सीधी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। अब तक इन इलाकों के लोगों को पटना, बागडोगरा या दरभंगा एयरपोर्ट पर निर्भर रहना पड़ता था। नई सुविधा से रोजगार, व्यापार और पर्यटन को भी गति मिलेगी।

बैठक में डीएम अंशुल कुमार, एसपी स्वीटी सहरावत, एयरफोर्स अधिकारी और कई विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि निर्धारित समय पर सभी कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

रिपोर्ट- अंकित कुमार