LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar airport news - पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भरने की आ गयी तारीख, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Bihar airport news - पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख निश्चित हो गई है। पीएम मोदी एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे, जिसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

Bihar airport news - पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों के उड़ान भ

Purnia - पूर्णिया  के लोगों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। आज से ठीक बीस  दिन बाद 25 अगस्त को पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू  हो सकती  है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर सकते हैं। इसको लेकर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) उद्घाटन की तैयारियों में जुट गया है।

इंडिगो का पहला विमान, दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट


दरभंगा एयरपोर्ट के बाद अब पूर्णिया एयरपोर्ट से भी पहला विमान इंडिगो एयरलाइंस  का हो सकता है। एयरलाइंस कंपनी ने इसके  लिए दिलचस्पी दिखाई है। इंडिगो पूर्णिया से दिल्ली के लिए नियमित उड़ान सेवा शुरू करेगी, जिससे क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बढ़ावा मिलेगा।

कर्मियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण

एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर हाल ही में एएआई ने एक उच्चस्तरीय बैठक भी की थी। एयरपोर्ट ऑपरेशनल होने के पूर्व वहां तैनात होने वाले कर्मियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

NSIT
Nsmch

कोसी और सीमांचल के लोगों को होगा फायदा

पूर्णिया एयरपोर्ट का निर्माण क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए किया गया है। यह हवाई अड्डा कोसी और सीमांचल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो आर्थिक और सामाजिक विकास को गति देगा। इसके साथ ही आसपास के जिलों जैसे कटिहार, अररिया और किशनगंज के लोगों को भी सुविधा होगी। 

 अधिकारियों के अनुसार, हवाई अड्डे का बुनियादी ढांचा तैयार है, जिसमें रनवे, टर्मिनल भवन और अन्य आवश्यक सुविधाएं शामिल हैं। पहले चरण में छोटे विमानों के परिचालन की योजना है। भविष्य में बड़े विमानों के लिए सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इंडिगो की उड़ान सेवा शुरू होने से दिल्ली के साथ-साथ अन्य महानगरों के लिए कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद है। यात्रियों को अब लंबी दूरी की यात्रा के लिए बागडोगरा या पटना पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। 

तीन किलोमीटर  लंबा  रनवे, बड़े विमानों के लिए उपयुक्त

  • पूर्णिया एयरपोर्ट का रनवे भारतीय वायु सेना के अधीन है।
  • यह पूर्वी भारत के सबसे लंबे रनवे में से एक है।
  • इसकी लंबाई लगभग 3,353 मीटर (11,000 फीट) और चौड़ाई 150 फीट है।
  • यह बड़े विमानों के संचालन के लिए उपयुक्त है।
  • 1962 के भारत-चीन युद्ध के दौरान आपूर्ति के लिए निर्मित, यह रनवे अब नागरिक उड़ानों के लिए तैयार किया जा रहा है।