LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

PM Modi In Bihar: पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले बड़ा बदलाव, पूर्णिया में बदल गया कार्यक्रम स्थल, अब यहां होगी सभा

PM Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रहे हैं। बिहार दौरे के पहले उनके कार्यक्रम में बड़ा बदलाव हुआ है। पीएम मोदी की सभा स्थल बदल दी गई है।

पीएम मोदी
बिहार दौरे में बदलाव - फोटो : social media

PM Modi In Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश को एक बाद एक बड़ी सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार दौरे पर है। 15 सितबंर को पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। पीएम मोदी पूर्णिया दौरे पर आने वाले हैं। वहीं उनके दौरे से पहले ही बड़ा बदलाव किया गया है। पीएम मोदी का सभा स्थल बदल गया है। पहले कार्यकर्म रंगभूमि मैदान में होना था लेकिन अब शीशाबाड़ी में होगा। 

जनसभा स्थल बदला 

दरअसल, पीएम मोदी की 15 सितंबर को होने वाली जनसभा के स्थल में बदलाव किया गया है। पहले यह कार्यक्रम रंगभूमि मैदान में होना तय था, लेकिन अब सभा एनएच-27 किनारे शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी के मैदान में आयोजित होगी। यह इलाका मुस्लिम बहुल माना जाता है और यहां अब तक किसी प्रधानमंत्री का कार्यक्रम नहीं हुआ है। 

मुस्लिम बहुल इलाके में पीएम की सभा 

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि स्थल परिवर्तन सिर्फ़ सुविधा के लिहाज से नहीं, बल्कि चुनावी रणनीति का हिस्सा भी है। नए स्थान का सीधा असर पूर्णिया सदर, कसबा, बायसी और अमौर विधानसभा क्षेत्रों पर पड़ने की संभावना है। इसके अलावा, अररिया, कटिहार और किशनगंज के लोगों के लिए भी यहां पहुंचना आसान होगा। 

24 सीटों को साधने की कोशिश 

सीमांचल की चार जिलों की 24 सीटों पर इस सभा से असर देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि शीशाबाड़ी से होने वाली यह सभा बीजेपी के लिए सीमांचल की राजनीति में नई जमीन तैयार करने की कोशिश मानी जा रही है। बता दें कि पीएम मोदी पूर्णिया को कई बड़ी सौगात देंगे जिनमें से एक है पूर्णिया एयरपोर्ट। वहीं अब पीएम मोदी जिस क्षेत्र में कार्यक्रम करने वाले हैं वहां बीजेपी का प्रदर्शन अब तक कमजोर रहा है।  

NSIT
Nsmch