LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

constitutional amendment bill - PK ने केंद्र के संवैधानिक संशोधन बिल का किया समर्थन, बताया क्यों आज इस बिल लाने की है जरूरत

constitutional amendment bill - PK ने केंद्र के संवैधानिक संशोधन बिल का किया समर्थन, बोले - संविधान निर्माताओं ने उस समय नहीं सोचा होगा कि सत्ता में बैठने वाले लोग इतने भ्रष्ट हो जाएंगे और जेल होने पर भी इस्तीफा नहीं देंगे

 constitutional amendment bill  - PK ने केंद्र के संवैधानिक
संवैधानिक संशोधन बिल का पीके ने किया समर्थन- फोटो : नरोत्तम कुमार

Purnia - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज पूर्णिया में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। कसबा के गढ़बनैली हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से भी बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा संसद में पेश किए गए नए संवैधानिक संशोधन बिल का समर्थन किया।

जेल में रहकर नहीं चला सकते सत्ता

प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बिल इसलिए लाया जा रहा है कि संविधान बनाने वालों ने यह नहीं सोचा होगा कि कभी सत्ता में बैठे लोग इतने भ्रष्टाचारी हो जायेंगे। इतने बड़े क्रिमिनल हो जायेंगे कि उनको जेल जाना पड़ेगा और जेल जाने के बाद भी अपना पद नहीं छोड़ेंगे। इस लिहाज से यह सही बिल है कि अगर कोई नेता जेल जा रहा है तो वहां से बैठकर सत्ता नहीं चला सकता है।

Diarch GO

तेजस्वी ने मान लिया सच

प्रशांत किशोर ने आगे तेजस्वी यादव द्वारा राजद को लाठी के साथ लैपटॉप वाली पार्टी बताए जाने पर भी तंज भरा हमला किया। उन्होंने कहा कि सच को बहुत देर तक छुपाया नहीं जा सकता है। आखिरकार तेजस्वी ने सच स्वीकार कर लिया है। हमलोग कहते रहे हैं कि राजद लाठी-डंडे और कट्टे वाली पार्टी है। इनकी सरकार जब थी तब लाठी-डंडा, अपहरण, लूट और रंगदारी ही बिहार की पहचान थी।

मुआवजे से बाढ़ पीड़ितों का नहीं भर सकते दर्द

बिहार के बाढ़ पीड़ितों को सात हजार रुपये देने के नीतीश सरकार के ऐलान पर भी प्रशांत किशोर ने हमला किया। उन्होंने कहा कि 20 साल से बाढ़ की समस्या का निपटारा नहीं कर सके। 2008 के कोसी पीड़ित आज भी विस्थापित हैं, उन्हें कुछ राहत नहीं मिली। सीमांचल, भागलपुर-मुंगेर समेत बड़े हिस्से में बाढ़ है। बाढ़ हर बार नेताओं-अफसरों के लिए कमाने का जरिया बन गई है। जल संसाधन विभाग सबसे बड़ा उगाही विभाग हो गया है।

NSIT
Nsmch

बाढ़ को लेकर बताया पार्टी का विजन

उन्होंने आगे बिहार में बाढ़ की समस्या खत्म करने को लेकर जन सुराज पार्टी का विजन भी बताया। कहा कि जब तक बिहार में एक ‘वाटर ग्रिड’ नहीं बनेगा, तब तक बाढ़ की समस्या का हल नहीं होगा। जन सुराज की व्यवस्था बनने पर गंडक-कोसी समेत तमाम प्रोजेक्ट खत्म कर एक ‘वाटर ग्रिड’ बनाया जाएगा, ताकि उत्तर बिहार में बाढ़ लाने वाली नदियों के पानी को जलजमाव की समस्या वाले मध्य बिहार और सूखाग्रस्त दक्षिण बिहार तक ले जाया जा सके।