LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar news - एयरपोर्ट और वंदे भारत मिलने पर पूर्णिया के लोगों में खुशी, कहा – सालों का इंतजार होगा खत्म, पीएम और सीएम का शुक्रिया

Bihar news - पूर्णिया के लोगों को अगले महीने दो बड़ी सौगात मिलने जा रही है। खुद पीएम मोदी जिले के लोगों को यह तोहफा देनें पहुंचेंगे। जिससे यहां के लोगों में खुशी है।

Bihar news - एयरपोर्ट और वंदे भारत मिलने पर पूर्णिया के लोगो
पूर्णिया एयरपोर्ट- फोटो : अंकित झा

Purnia - 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे । जिसको लेकर सभी तैयारी अंतिम चरण में है। प्रधानमंत्री पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ-साथ पूर्णिया से पटना वंदे भारत ट्रेन का भी उद्घाटन करेंगे।

साथ ही कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पूर्णिया एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख को लेकर लिए गए निर्णय के बाद पूर्णिया के लोगों में काफी खुशी है। पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर लंबे समय तक संघर्ष करने वाले और भूख हड़ताल करने वाले संगठनों में भी खुशी है। 

स्थानीय संजीव कुमार ने बताया कि उन लोगों ने चार साल पहले पूर्णिया एयरपोर्ट का सपना देखा था और लंबे समय तक संघर्ष किया जिसका नतीजा है कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने मिलकर पूर्णिया एयरपोर्ट का सौगात देने का कार्य किया है। अब इसकी तारीख की घोषणा होने से पूर्णियावासियों में खुशी है। 

NSIT
Nsmch

वहीं स्थानीय राजीव सिंह ने बताया कि पूर्णिया में एयरपोर्ट के खुल जाने से पूर्णिया की पहचान विश्व स्तर पर होगी। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में पूर्णिया काफी आगे बढ़ेगा । इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी को उन्होंने धन्यवाद भी दिया ।

रिपोर्ट - अंकित कुमार झा