LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Police : पूर्णिया में दो बच्चों की माँ को लोगों ने प्रेमी के साथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, बचाने गयी पुलिस से की हाथापाई

Bihar Police : पूर्णिया में दो बच्चों की माँ को लोगों ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर.....पढ़िए आगे

Bihar Police : पूर्णिया में दो बच्चों की माँ को लोगों ने प्र
प्रेमी के साथ पकड़ी गयी महिला- फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया में छुप छुपाकर दो बच्चों की मां के साथ प्रेम-प्रसंग करना प्रेमी को भारी पड़ गया। वह आज महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी को आजाद कराया। जिसके बाद हालत बिगड़ गई। लोगों ने पुलिस की टीम को घेर लिया और उनके साथ धक्का मुक्की की। हालात ज्यादा बिगड़ता देख प्रभारी सदर डीएसपी कौशल किशोर कमल दल बल के साथ पहुंचे। लेकिन आक्रोशित भीड़ को देख पुलिस टीम को उलटे पांव लौटनी पड़ी। 

मामला पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के बक्सा घाट रोड लोटो टोला की है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि लोटो टोला के रहनेवाला राजेश ऋषि की पत्नी सोनी देवी का पिछले तीन साल से मोहम्मद कुर्बान नाम के व्यक्ति से अफेयर चल रहा था। दोनों छुप छुपकर मिलते थे। महिला दो बच्चे की माँ है उनकी एक बेटी की शादी होने वाली है। लेकिन महिला अपने पति को धोखा दे रही थी। आज रंगेहाथ लोगों ने जब दोनों को पकड़ा तो इस मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट गया। 

लोगों ने मोहम्मद कुर्बान को पकड़ कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मोहम्मद कुर्बान को लोगों के चंगुल से छुड़ाने पहुंची । मोहम्मद कुर्बान को पुलिस ने वहां से निकाल दिया। लेकिन लोगों में पुलिस को भी घेर लिया। घंटों बवाल हुआ लोगों ने कहा कि पुलिस आरोपी को बचा रही है। वे लोग पुलिस को नही बुलाए थे बल्कि खुद समाज के लोग इसका फैसला करना चाह रहे थे। किंतु पुलिस आरोपी मोहम्मद कुर्बान को छुड़ा लिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ उग्र हो गई। आक्रोशित भीड़ को देखते हुए पुलिस की टीम भी मौके से लौट गई।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट