LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पूर्णिया एसपी को लोगों ने दी विदाई, महिलाओं ने सड़क किनारे खड़े होकर बरसाए फूल, अब पटना एसएसपी के रूप में देंगे सेवा

Bihar News : पूर्णिया एसपी को लोगों ने दी विदाई, महिलाओं ने

PURNEA : पूर्णिया के एसपी कार्तिकेय शर्मा को विदाई देने के लिए लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक भावुक वीडियो में फूल बरसाकर और शॉल पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। शर्मा को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है।जहां कार्तिकेय शर्मा की एक झलक पाने सैकड़ों लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। सड़क किनारे खड़े इलाके के लोगों ने फूल बरसाकर प्रिंस स्टाइल में एसपी का स्वागत किया। समारोह में कार्तिकेय शर्मा की बातें सुनकर विदाई समारोह में पहुंचा हर कोई भावुक हो गया। दरअसल एसपी कार्तिकेय शर्मा ने खुश्कीबाग, गुलाबबाग और जीरो माइल में दशकों से चले आ रहे रेड लाइट एरिया को उखाड़ फेंका। इलाके में चलने वाला जिस्म फरोशी का धंधा पूरी तरह बंद हो गया। दलाल से लेकर जिस्म के सौदागरों को शहर छोड़कर भागना पड़ा। वे ऐसे पहले एसपी बने जो इसमें कामयाब हुए। जिसके बाद इलाके का माहौल सुधरा और लोग चैन की सांस ले पाए। इसी को लेकर पटना प्रस्थान कर SSP की कमान संभालने से पहले शहर के खुश्कीबाग नागेश्वरबाग में सोमवार को एसपी कार्तिकेय शर्मा का भव्य सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

Diarch GO

समारोह स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। वेलकम के लिए कालीन बिछाई गई। एंट्री के पूरे रास्ते पर सड़क के दोनों ओर हाथों में फूल लिए लोग सड़क किनारे खड़े रहे। जैसे ही समारोह में एसपी की एंट्री हुई लोगों ने फूल बरसाकर प्रिंस स्टाइल में लोगों का स्वागत किया। समारोह में लोगों का प्यार देख एसपी कार्तिकेय शर्मा का चेहरा न सिर्फ खुशी से खिला दिखाई दिया, बल्कि वे भावुक नजर आए। समारोह में मौजूद लोगों ने इस खास पल को अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया और फिर इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। वहीं एसएसपी कार्तिकेय शर्मा का विदाई समारोह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। समारोह का आयोजन आदि शक्ति युवा सेवा संघ की ओर से किया गया था। 

NSIT
Nsmch

समारोह की कमान संघ के अध्यक्ष निकेश कुमार महतो पोलु और ध्रुव कुमार झाजी के कंधे था। स्वागत को लेकर आदिशक्ति युवा सेवा संघ के कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण महिलाओं की ओर से खुश्कीबाग आदि शक्ति नगर के मुख्य द्वार से लेकर कार्यक्रम स्थल तक पूरे इलाके को दुल्हन की तरह सजाया गया था। स्वागत में जगह-जगह पर फूल और बैनर लगाए गए थे। एसपी कार्तिकेय शर्मा आदिशक्ति नगर मुख्य द्वार से ही पैदल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। जहां फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया गया। यहां पहुंचकर एसपी ने मां काली भगवती के मंदिर में भव्य पूजा अर्चना की। समारोह में बुके भेंटकर और शॉल पहनाकर एसपी का भव्य स्वागत किया गया। समारोह में न सिर्फ इलाके के लोग बल्कि एसपी भी शहरवासियों का प्यार देख भावुक नजर आए।बता दें कि बीते 14 जून को बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। पूर्णिया के तेज तर्रार एसपी कार्तिकेय के शर्मा को पटना का नया SSP बनाया गया है। एसपी कार्तिकेय शर्मा 2014 बैच के IPS अधिकारी हैं। वहीं पटना सेंट्रल की सिटी एसपी स्वीटी सेहरावत को पूर्णिया का एसपी बनाया गया है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट