LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Bihar police - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी के खिलाफ पुलिस इंस्पेक्टर ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार, जानें कोर्ट ने क्या दिया फैसला

Bihar police - आय से अधिक संपत्ति के मामले में निगरानी की कार्रवाई के खिलाफ पुलिस इस्पेक्टर की याचिका पर आज पटना हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है।

Bihar police - आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में न

Patna -   पटना हाईकोर्ट ने आय से अधिक संपति अर्जित करने के मामले में सोनपुर सर्किल के तत्कालीन पुलिस इंस्पेक्टर राजीव नयन कुमार सिंह को कोई राहत नहीं दी। कोर्ट ने उनकी याचिका को रद्द कर दिया।  जस्टिस चंद्र शेखर झा  ने सोनपुर सर्किल के तत्कालीन  पुलिस इंस्पेक्टर की ओर से दायर याचिका पर सभी सम्बन्धित पक्षों को सुनने के बाद रद्द कर दिया।

गौरतलब है कि ट्रायल कोर्ट ने आय से अधिक सम्पति अर्जित करने के मामले में डिस्चार्ज अर्जी रद्द होने के बाद ट्रायल कोर्ट के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उनके वकील का कहना था कि उनके मुवक्किल पर पद का दुरुपयोग कर आय से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया गया है। जबकि जांच अधिकारी ने सम्पति का जांच सही तरीके से नहीं किया है।उनका कहना था कि लोन पर लिया गया फ्लैट के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।

Diarch GO

वहीँ निगरानी का कहना था कि विभिन्न जिलों में तैनात रहे है और आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन किया हैं।अपने पद और अधिकार का दुरुपयोग करते हुए अपनी दिवंगत पत्नी स्वर्गीय सुधा सिंह, अपनी वर्तमान पत्नी संगीता कुमारी उर्फ संगीता सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर अवैध चल और अचल संपत्ति अर्जित की है।

पुलिस उपनिरीक्षक के पद पर 5 सितम्बर 1994 को प्रोन्नति होने के बाद से कई चल और अचल संपत्ति अर्जित की है।अपनी नियुक्ति के बाद से कुल 1,28,75,494/- रुपये की संपत्ति अर्जित की हैं। 

NSIT
Nsmch

लेकिन आवेदक ने 35 लाख  रुपये की बचत की है। ऐसे में 93,75,494/- रुपये आय से अधिक संपत्ति के रूप में आता है। कोर्ट ने आवेदक की ओर से दी गई सभी तथ्यों को नकारते  हुए  उनकी याचिका को रद्द कर दिया।