LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Bihar Politics : पप्पू यादव की लालू परिवार से खत्म हुई दूरियां ! पहले राजद सुप्रीमो का छुआ पैर, अब राहुल के सामने तेजस्वी को बताया ‘जननायक

Bihar Politics : निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की नजदीकियां लालू परिवार से कम हो गयी है. दरअसल उन्होंने पूर्णिया में तेजस्वी को राहुल गाँधी के सामने ही जननायक कहा है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : पप्पू यादव की लालू परिवार से खत्म हुई दूरिय
कम हुई पप्पू लालू की दूरियां - फोटो : SOCIAL MEDIA

PURNEA : बिहार में महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया पहुंची। इस दौरान पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंच से जोरदार भाषण दिया। खास बात यह रही कि राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को जननायक बताया। उनके इस बयान को लेकर अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि तेजस्वी और पप्पू यादव के बीच चली आ रही राजनीतिक दूरी कम हो रही है।

यात्रा के दौरान पप्पू यादव को तेजस्वी यादव और राहुल गांधी के साथ प्रचार रथ (जीप) में जगह दी गई। मंच से संबोधित करते हुए उन्होंने कहा—“क्रांति के प्रतीक, नफरत और आतंक को मिटाने वाला नाम तेजस्वी यादव हैं। बिहार की उम्मीद और संघर्ष का दूसरा नाम तेजस्वी हैं।”

पप्पू यादव ने आगे राहुल गांधी की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा—“जब तक इस देश में राहुल गांधी हैं, तब तक इंसानियत के दुश्मनों की हार होगी, नफरत मिटेगी और लोकतंत्र सुरक्षित रहेगा। किसान, युवा, छात्र, आदिवासी, दलित, अल्पसंख्यक—हर वर्ग की आवाज राहुल गांधी हैं।”

गौरतलब है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पप्पू यादव को न तो कांग्रेस और न ही राजद से टिकट मिला था। इसके बाद उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। उस समय राजद उम्मीदवार बीमा भारती को हार का सामना करना पड़ा था। इसी को लेकर पप्पू और तेजस्वी के बीच राजनीतिक तनाव बना हुआ था।लेकिन रविवार को पूर्णिया में हुई वोटर अधिकार यात्रा के मंच पर दोनों नेताओं के बीच दूरियां कम होती नजर आईं और आपसी गिले-शिकवे खत्म होते दिखे।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट