LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

बच्चे को लाट साहब, नुनु बाबु पुकारते हैं, इसका मतलब यह नहीं... 'राहुल गांधी को जननायक' बताने पर पप्पू यादव ने दिया जवाब

बच्चे को लाट  साहब, नुनु बाबु पुकारते हैं,  इसका मतलब यह नही
राहुल गांधी पर बोले पप्पू यादव- फोटो : अंकित झा

Purnia - पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार में वोट अधिकार यात्रा के दौरान राहुल गांधी  को जननायक बताए जाने को लेकर हुए विवादा  पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि बचपन में अगर कोई  घर में बाल बच्चे को नुनु बाबू, तोता बाबू लाट साहब बोल दे तो उसका राजनीतिक मतलब नहीं निकलना चाहिए। इसको बेवजह तूल नहीं देना चाहिए।

पटना में मंच  पर जगह नहीं मिलने को लेकर पूछे गये सवाल पर भी पप्पू यादव ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं  हुई है।  उस दिन मंच पर कई बड़े नेता मौजूद थे। ऐसे में मेरा मौजूद रहना कोई बड़ी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पर अब जनता का विश्वास  बढ़ा है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ  हाइड्रोजन बम फोड़ने  की घोषणा   की  है। राहुल गांधी ऐसा बम फोड़ेंगे कि भाजपा के लोग मुंह दिखाने लायक नहीं रहेंगे । उन्होंने कहा कि लोग राहुल गांधी के नेतृत्व में बिहार को देखना चाहते हैं।

तेजस्वी की डांस की तारीफ

तेजस्वी की डांस पर हो रही राजनीति को लेकर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ  गलत नहीं है। कुछ लोग  घर में डांस करते हैं,  कुछ लोग बाहर डांस  करते हैं. अगर आपकी पत्नी आपके साथ डांस नहीं कर रही है तो पड़ोसी के साथ भी डांस कर सकते   हैं।

NSIT
Nsmch

किया बड़ा दावा

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने आज बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन का नाम उनकी पार्टी जन अधिकार पार्टी के नाम पर पड़ा। पूर्णिया में प्रेस वार्ता करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि जिस समय वह मधेपूरा के सांसद थे उसी समय उसने वैशाली एक्सप्रेस को बरौनी से सहरसा लाया। अब पूर्णिया कोर्ट में वाशिंग पीट स्टार्ट होने के बाद पूर्णिया से वैशाली एक्सप्रेस चलेगी। उन्होंने कहा कि जनहित एक्सप्रेस ट्रेन उसने ही चलवाया और इस ट्रेन का नाम उसने अपनी पार्टी जन अधिकार पार्टी के नाम पर रखा। 

वहीं पूर्णिया में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जननायक बताए जाने के सवाल पर पप्पू यादव ने कहा कि अगर कोई  घर में बाल बच्चे को नुनु बाबू, तोता बाबू लाट साहब बोल दे तो उसका राजनीतिक मतलब नहीं निकलना चाहिए।

रिपोर्ट - अंकित झा