LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Air Marshal AK Bharti: बेटे की उपलब्धि पर पहली बार पिता ने दिया बड़ा बयान, ऑपरेशन सिंदूर के नायक एयर मार्शल ए.के. भारती हैं बिहार के लाल

भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर में देखा. इस अभियान के नायक बिहार के लाल एयर मार्शल ए.के. भारती की उपलब्धियों पर अब उनके पिता जीवछलाल यादव ने पहली बार बड़ा बयान दिया है.

Air Marshal AK Bharti
Air Marshal AK Bharti- फोटो : news4nation

Air Marshal AK Bharti: ऑपरेशन सिंदूर से भारत का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले बिहार के जांबाज अवधेश कुमार भारती की उपलब्धि पर उनके पिता ने बुधवार को कई अहम बातें कही. उन्होंने पूर्णिया में बेटे के लिए कहा कि अवधेश कुमार भारती ने न केवल हम लोगों  (माता पिता) और बिहार का सिर गर्व से ऊंचा किया बल्कि सम्पूर्ण देश को उनपर गर्व है. 

एयर मार्शल ए.के. भारती के पिता जीवछलाल यादव ने कहा, "जब से मुझे इस बारे में पता चला है, मैं बहुत गर्व महसूस कर रहा हूं। ऑपरेशन से पहले मुझे कुछ भी पता नहीं था, लेकिन जब यह अख़बारों में छपने लगा, तो मुझे बहुत गर्व हुआ - मुझे इस बात पर गर्व है कि वह देश के लिए क्या कर रहा है. मुझे बहुत खुशी है कि मेरे देश की सराहना हो रही है। Operation Sindoor के ज़रिए भारत ने अपना नाम बनाया है। मुझे खुशी है कि मेरे बेटे ने इसका नेतृत्व किया.

उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले एयर मार्शल ए.के. भारती अपने घर आये थे. तब पूर्णिया के साथ ही पैतृक गांव भी गए थे जहां वे गांव के लोगों से काफी उत्साह से मिलते हैं.  जीवछलाल यादव ने कहा कि उनके पुत्र की उपलब्धियों से आज पूरा देश गौरवान्वित है. पूरे ऑपरेशन को लेकर परिवारवालों से किसी प्रकार की बातचीत होने या जानकारी देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवारवालों से इन सब विषयों पर बात नहीं होती. वे देश सेवा के लिए समर्पित भाव से संकल्पित रहते हैं.  

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पाकिस्तान को बड़ा नुकसान पहुंचाया. मीडिया को पूरे अभियान के जानकारी देते हुए एयर मार्शल ए.के. भारती ने वायुसेना के पराक्रम का पूरा ब्यौरा बताया. उन्होंने यहां तक कि कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान को इतना बड़ा नुकसान पहुंचाया है कि वे लोग असंख्य लाशें गिन रहे हैं. साथ ही रामचरितमानस की पंक्ति का उद्धरण देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए यह कार्रवाई इसलिए जरूरी थी क्योंकि 'भय बिन होत ना प्रीत'. 

NSIT
Nsmch