LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : पूर्णिया में मां की ममता हुई शर्मसार, 7 महीने की बच्ची को सड़क किनारे फेंका, अस्पताल जाने के दौरान हुई मौत

Bihar News : पूर्णिया में मां की ममता हुई शर्मसार, 7 महीने क

PURNEA : जिले के धमदाहा थाना क्षेत्र में ममता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक क्रूर मां ने अपनी 7 महीने की नवजात बच्ची को सड़क किनारे खून से लथपथ हालत में फेंक दिया और भाग गई। मां की ममता के लिए तड़पती रही बच्ची का दिल पत्थर की तरह नहीं पिघला।

सड़क पर खून से लथपथ मिली नवजात

धमदाहा के विशनपुर पंचायत के सिंघारा पट्टी पुल के पास सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले स्थानीय लोगों को सड़क किनारे खून से सनी हुई बच्ची मिली। बच्ची काफी गंभीर हालत में थी और उसकी नब्ज चल रही थी। मानवता का परिचय देते हुए, कुछ एक्टिविस्टों ने तुरंत बच्ची को उठाकर अस्पताल पहुंचाया।

Diarch GO

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

एक्टिविस्टों ने बताया कि बच्ची जब उन्हें मिली तो वह बेहद गंभीर थी, लेकिन उसमें जान बाकी थी। हालांकि, दुखद रूप से, धमदाहा से जीएमसीएच (पूर्णिया के राजकीय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल) ले जाने के दौरान बच्ची ने हलचल करना बंद कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

इलाके में सनसनी

स्थानीय निवासी दीपक कुमार सिंह ने इस घटना की जानकारी दी और बताया कि सिंघारा पट्टी गांव के लोगों ने मिलकर बच्ची को अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

NSIT
Nsmch

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट