LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

BIHAR CRIME - मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने की कार्रवाई

BIHAR CRIME - मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक को रिश्वत लेते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए उसने पैसे की डिमांड की थी।

BIHAR CRIME - मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक रिश्वत लेते रंगे हाथ

PATNA - बिहार सरकार के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ इओयू,निगरानी और सीबीआई की करवाई लगातार जारी है इसी कड़ी में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार में संलिप्त मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक को दस हजार का नजराना लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बिहार के गया जिले के मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक रजनीकांत राय को गया जिले के इमामगंज बाजार समिति अनिल सिंह के मकान के प्रथम तल पर स्थित   अनिल सिंह के प्राइवेट आवास से निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गिरफ्तार किया है।

दरअसल इस मामले में परिवादी जितेंद्र कुमार सिंह ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में 28 फरवरी को एक शिकायत दर्ज करवाया था।जिसमे मनरेगा पंचायत रोजगार सेवक द्वारा आवास योजना में जोड़ने के लिए 10 हजार रुपए के रिश्वत की मांग की गई थी।जिस पर मामले की लिखित शिकायत पर जांच कर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने 7 मार्च 2025 को बड़ी करवाई करते हुए रिश्वत खोर मनरेगा कर्मी को 10 हजार नजराना लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।जिसके बाद पूछताछ पूरी होने पर गिरफ्तार आरोपित को माननीय न्यायालय निगरानी पटना में उपस्थित कराया जाएगा ।

Diarch GO

पटना से अनिल की रिपोर्ट