LATEST NEWS

  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को मजबूर लोग
  • वैशाली में गंगा और गंडक का तांडव: हाजीपुर के दर्जनों गांव जलमग्न, डीआरसीसी में घुसा पानी, पलायन को

  • Bihar Cabinet Controversy:
  • बिहार कैबिनेट में ठेका बहाली पर घमासान: दो वरिष्ठ मंत्रियों में तीखी बहस, CM को करना पड़ा हस्तक्षेप

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

Bihar News : पूर्णिया में बीच बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, पिकअप से कुचलकर की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : पूर्णिया में मामूली विवाद में बीच बचाव करना युवक को महंगा पड़ गया. पिकअप से कुचलकर उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : पूर्णिया में बीच बचाव करना युवक को पड़ा महंगा, प
युवक की मौत - फोटो : ANKIT

PURNEA : पूर्णिया में मामूली विवाद में बीच बचाव करना एक युवक को भारी पड़ गया और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। घटना मरंगा थाना क्षेत्र के विद्यार्थी चौक हरदा की है। मृत युवक की पहचान मेहता चौक हरदा निवासी स्वर्गीय ब्रह्मदेव पासवान के 28 वर्षीय पुत्र विकास कुमार पासवान के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मेहता चौक के रहनेवाले परमानंद मेहता मक्का की खरीद बिक्री करता है।

आज सुबह करीब 8 बजे एक पिकअप वैन मक्का लोड कर आया। जिसे परमानंद मेहता और उसका साला भोला मेहता जबरन रोककर खरीदना चाह रहा था। लेकिन कम कीमत के कारण पिकअप वैन वाला मक्का देने से मना दिया। जिस कारण व्यापारी और पिकअप वैन वाले से काफी नोकझोंक हुआ। पिकअप वैन वाला वहाँ से जाने लगा। जिसके बाद भोला मेहता बाइक में विकास कुमार पासवान को बैठाकर पिकअप का पीछा कर विद्यार्थी चौक के समीप जबरन रोका और वहाँ भी काफी झगड़ा हुआ। विवाद बढ़ता देख पिकअप वाला वहां से भागने लगा। जिसके बाद भोला मेहता ने विकास कुमार पासवान को पिकअप वैन के सामने धक्का मार दिया। ताकि गाड़ी वाला रुक जाए। लेकिन पिकअप गाड़ी विकास के ऊपर से चढ़ गई। 

Diarch GO

इस घटना के बाद पिकअप वैन सवार गाड़ी को छोड़कर भाग गया। जिसके बाद आनन फानन में घायलवस्था में विकास को GMCH लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे 4 मासूम बच्चों को छोड़ गया है। परिजनों ने आगे बताया कि परमानंद मेहता और उसका साला भोला मेहता काफी दबंग टाइप का है। जबरन किसानों का गाड़ी रोककर मारपिट कर काफी कम कीमत में अनाज खरीद लेता है। आज उसी कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने उनलोगों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वही घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की करवाई में जुटी हुई है।

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट