LATEST NEWS

  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट
  • कोसी नदी के जलस्तर में उफान: बराज से डिस्चार्ज 2.29 लाख क्यूसेक पार, तटीय इलाकों में अलर्ट

  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर की आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • Bihar News : भोजपुर में युवक को गोली मारे जाने पर परिजनों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर

  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया GMCH रेफर
  • बगहा में बेखौफ अपराधियों का तांडव: उप मुखिया और वार्ड पार्षद को मारी गोली, गंभीर हालत मे बेतिया

  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन
  • पटना के मिलर ग्राउंड में ‘कृष्णोत्सव 2026’ का भव्य आगाज, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटन

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी को किया बरी, उम्रकैद की सजा किया रद्द
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट ने 32 साल पुराने हत्या के मामले में दिया बड़ा फैसला, सबूतों के

Fire in Police Station: सहायक खजांची थाने में भीषण आग, मालखाना जलकर खाक, जांच के आदेश

Fire in Police Station: आग से मालखाना में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि, कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन मजिस्ट्रेट बहाल होने और जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा।...

Fire in Police Station
सहायक खजांची थाने में भीषण आग- फोटो : reporter

Fire in Police Station: पूर्णिया के लाइन बाजार स्थित सहायक खजांची थाना में आज सुबह अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे थाना परिसर में फैल गई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

Diarch GO

इस अग्निकांड में थाना का मालखाना और थाना प्रभारी का कमरा बुरी तरह जल गया। आग लगने की खबर पाकर साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रारंभिक जांच के आधार पर बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली के वायरिंग में शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रहा है।

NSIT
Nsmch

डीएसपी ने बताया कि आग से मालखाना में रखा काफी सामान जलकर नष्ट हो गया है। हालांकि, कितना नुकसान हुआ है, इसका सही आकलन मजिस्ट्रेट बहाल होने और जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा। आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता लगाने के लिए फायर ब्रिगेड से भी प्रतिवेदन मांगा गया है।इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट- अंकित कुमार