LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

डीएम-एसपी आवास के पास हवाई फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन: 5 गिरफ्तार, पकड़े गए अपराधियों के साथ सीन री-क्रिएट

बिहार में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने एक अनोखी और सख्त कार्रवाई की है....

डीएम-एसपी आवास के पास हवाई फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा ए
हवाई फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन- फोटो : अंकित कुमार

Purnia : बिहार में कानून-व्यवस्था को सख्त बनाने के लिए पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी कड़ी में पूर्णिया के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. शौर्य सुमन के नेतृत्व में पुलिस ने एक अनोखी और सख्त कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने 16 अगस्त को हुई हवाई फायरिंग की घटना में शामिल अभियुक्तों को सीधे घटनास्थल पर लाकर पूरे घटनाक्रम का मॉक ड्रिल कराया और सीन री-क्रिएट (Crime Scene Recreation) कर घटना की बारीकी से जांच की।


हवाई फायरिंग का सच आया सामने, 5 गिरफ्तार व मुख्य आरोपी का सरेंडर

मौके पर ही आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि 16 अगस्त को हुई इस वारदात का मुख्य उद्देश्य इलाके में दहशत फैलाना और माहौल को अशांत करना था। उल्लेखनीय है कि जिस स्थान पर यह हवाई फायरिंग की घटना हुई थी, वह पूर्णिया के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित है।


Diarch GO

अब तक की कार्रवाई 

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना का मुख्य आरोपी ऋषभ सिंह पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण कोर्ट में सरेंडर कर चुका है।


क्राइम सीन री-क्रिएशन का मकसद: अपराधियों में खौफ, जनता में विश्वास

एसपी ने बताया कि अपराधियों को घटनास्थल पर लाकर पूरी घटना का मॉक ड्रिल कराने का उद्देश्य जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और सम्मान को बढ़ाना है। इसके साथ ही, इस तरह की खुलेआम की गई सख्त कार्रवाई से असामाजिक तत्वों और अपराधियों के मन में पुलिस और कानून का खौफ पैदा करना है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की दुस्साहस भरी घटना को अंजाम देने की हिम्मत न करे।

NSIT
Nsmch


अंकित की रिपोर्ट